रायपुर मुनादी।।
कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में रिपब्लिक TV के संस्थापक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ FIR दर्ज करवाने आवेदन दिया है। कांग्रेस ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मुहिम छेड़ा हुआ है। रिपब्लिक TV को सरकार का समर्थक TV चैनल के रूप में जाना जाता है और उसके संस्थापक और चैनल के एंकर अर्नब गोस्वामी को प्रधानमंत्री मोदी का कट्टर समर्थक। ऐसे में यह आरोप कई बार लगे कि अर्नब गोस्वामी जानबूझकर विपक्षी दलों के बारे में मनगढ़ंत बातें गलत ढंग से चैनल के माध्यम से बताते हैं।
नया मामला यह है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने 16 अप्रैल को एक प्रेस कांफ्रेंस वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से लिया था जिसमें उन्होंने मोदी सरकार को जल्द से जल्द और ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग किये जाने पर बल दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि टेस्टिंग के जरिये हम मरीजों तक पहुंच सकते हैं और इस तरह कम समय में सरकार लोगों को कोरोना से निजात दिलवा सकती है। विदित हो कि कोरोना से सरकार को आगाह करने वाले राहुल गांधी पहले नेता थे। लेकिन आरोप है कि रिपब्लिक TV के संस्थापक अर्नब गोस्वामी ने हमेशा की तरह राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया। इससे नाराज कांग्रेस ने उनके खिलाफ मुहिम छेड़ दिया और सभी थानों में उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाने के लिए आवेदन दिया जा रहा है।

