जशपुर मुनादी।।
झारखण्ड की सीमा पर स्थित जशपुर जिले के लोदाम में लॉक डाउन के दौरान ठहराए गए झारखण्ड बिहार के प्रवासी मजदूरो से मिलने आज सांसद गोमती साय और जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत एक साथ राहत शिविर पहुँचे ।शिविर में रह रहे प्रवासी मजदूरो से सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुलाकात की और उनसे उनका हाल जाना ।शिविर में रहने खाने के उपयुक्त इंतजाम को लेकर मजदूरो ने जहाँ संतुष्टि जताई वही उन्होंने राहत शिविर में 25 दिनो से रुके होने के चलते उन्होंने उन्हें घर भेजवाने की मांग की । मजदूरो का कहना है कि नियम के मुताबिक 14 दिनों के बजाय 25 दिनों तक उन्हें राहत में रखा जा चुका है अब उन्हें उनके घर भेज दिया जाय।इनकी बात सुनकर सांसद ने उन्हें जल्द ही कोई रास्ता निकालने का आस्वासन दिया और कहा कि जिला प्रशासन जशपुर और झारखण्ड -बिहार सरकार के अधिकारियों से उनकी चर्चा जारी है जल्द ही कोई निष्कर्ष निकाला जाएगा ।

आपको बता दें कि उड़ीसा सीमा से लगे लावाकेरा राहत शिविर में ठहरे मजदूरों ने भी घर जाने की उठाई थी।उनकी मांग पर कलेक्टर जशपुर ने झारखण्ड ,बिहार ,यूपी के प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें जल्द भेजने का भरोसा दिया था।
प्रवासी मजदूरो से मिलने के बाद सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोदाम भी पहुँचे और ठहरे हुए मजदूरों जे स्वायस्थ के बारे में जानकारियां ली।यहां के डॉक्टरों के मुताबिक राहत शिविर में ठहरे सभी मजदुर स्वस्थ हैं।

