23-April-2020


Munaadi Breaking - गाज गिरने से एक 10 साल के बच्चे की मौत, जंगल से अस्पताल पहुंच गया लेकिन ......... पढिये खबर



जशपुर मुनादी।

खबर जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक से आ रही है, जहां कल अचानक ओलों के साथ आई तेज आंधी पानी में जुमईकेला ग्राम के 10 साल के बच्चे को आकाशीय बिजली ने अपने चपेट में ले लिया, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना के संबंध में परिजनों के द्वारा बताया गया कि कल बच्चा (प्रिंस राम) अपने चाचा, और एक साथी के साथ जंगल घूमने गए हुए थे, वहां से तकरीबन चार बजे वापसी के समय अचानक ओलों के साथ तेज आंधी - पानी आने लगा, जिससे बचने के लिए तीनो एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी जोरों की बिजली कड़की और बच्चा चपेट में आ गया, साथ ही अन्य दोनों को भी हल्का झटका लगा जिससे वो गिर गए। आनन फानन में बच्चे को कांसाबेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। फिलहाल खबर लिखे जाने तक शव के पोस्टमार्टम की आवश्यक कार्यवाहियां की जा रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News