23-April-2020


Munaadi Breaking - प्रदेश के कई शहरों में इन तीन पर एक साथ हुए कई FIR, रायपुर, बिलासपुर, अम्बिकापुर सहित अन्य जिले शामिल, पढिये पूरी खबर



रायपुर मुनादी।।

अभद्र, भड़काऊ और असंवेदनशील रिपोर्टिंग एवम जानबूझकर गलत खबर दिखाए जाने के खिलाफ छ्त्तीसगढ़ प्रदेश के कई शहरों में रिपब्लिक TV के संस्थापक, प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर एवम एक अन्य व्यक्ति के विरुद्ध आईपीसी के कई धाराओं में FIR दर्ज करवाई गई है। प्रदेश कांग्रेस ने यह एफआईआर करवाई है।

हालांकि रिपब्लिक TV के अर्नब चीखने चिल्लाने के लिए ही जाने जाते हैं । आजकल उनका चैनल प्रो गवर्नमेंट रिपोर्टिंग और समाचार के लिए जाना जाता है। हालांकि इससे किसी को पहले ऐतराज नहीं था लेकिन 16 अप्रैल को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये लिए गए प्रेस कांफ्रेंस में उनके द्वारा कही गई बातों को तोड़ मरोड़कर पेश करने एवम पालघर की घटना के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद कांग्रेस बिफर गई और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में कांग्रेस नेताओं ने उनपर एफआईआर करवाई है।

बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, स्वास्थ्यमंत्री टीएस सिंहदेव व कई शहरों में जिलाध्यक्षों ने थाने जाकर पहले शिकायत का आवेदन दिया इसके बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई। सबसे पहले रायपुर, बिलासपुर फिर अम्बिकापुर और उसके बाद ज्यादातर जिलों में एकसाथ यह एफआईआर दर्ज हुई। इस FIR में अर्नब गोस्वामी, ARG मीडिया व रिपब्लिक भारत TV को आरोपी बनाया गया है। सभी के ऊपर भारतीय दंड विधान की धारा 153, 153 A, 153 B, 295, 504, 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बिलासपुर में दर्ज हुई FIR








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News