रायपुर मुनादी।।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस सचिव विनोद तिवारी ने गुरुवार को सोनिया गांधी पर जो आधारहीन आरोप लगाये है इसे संबित पात्रा और अमित मालवीय पर अर्नब गोस्वामी के TV कार्यक्रम में कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी पर किये टिप्पणी को सोशल मीडिया में वायरल करने पर का पुलिस से आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।
कांग्रेस सचिव विनोद तिवारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि अर्नब गोस्वामी ने सोनिया गांधी पर जो आधारहीन आरोप लगाये है इसे संबित पात्रा एवं अमित मालवीय ने सामान्य आशय के साथ इस बयान को अभिस्वीकृति देते हुए इसे सोशल मीडिया में वायरल करने का आपराधिक कृत्य किया है इन सभी लोग द्वारा एक राय हो कर षड्यंत्र पूर्वक साज़िश रच कर सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने के आपराधिक कृत्य किया गया है।
रिपब्लिक टीवी पर उसके एडिटर (संपादक) अर्णब गोस्वामी पर आरोप है कि उसने एक डिबेट शो “पूछता भारत” में कहा, सोनिया गांधी के बारे में अपमानजनक बातें की और देश में दंगा भड़काने की कोशिश की। पालघर के संतों की हत्या मामले में लोगों को धर्म के धर्म के नाम पर भड़काया।
अर्णब गोस्वामी ने पूरे देश को धर्म के अधार पर दंगा करने के लिए भडकाया. इससे पूरे देश में धार्मिक उन्माद पैदा हो गया है. हिन्दू, मुस्लिम एवं ईसाई धर्म के खिलाफ तनाव पैदा हो गया है. जहां एक तरफ देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है, वहां इस तरह से नफरत कर वातावरण बनाया गया, हमारी माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस के खिलाफ एसे मानहानि वाले शब्द कहे गए, वो सभी YouTube Channel में उपलब्ध है. एवं संबित पात्रा और अमित मालवीय के ट्वीटर पर उपलब्ध है।
अर्नब ने सोनिया गांधी पर जो आधारहीन आरोप लगाये है इसे संबित पात्रा एवं अमित मालवीय ने सामान्य आशय के साथ इस बयान को अभिस्वीकृति देते हुए इसे वायरल करने का आपराधिक कृत्य किया है इन सभी लोग द्वारा एक राय हो कर षड्यंत्र पूर्वक साज़िश रच कर सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने के उद्देश्य से इस आपराधिक कृत्य को अंजाम दिया है जो की सूचना प्रौद्योगिकी की अधिनियम के अंतर्गत भी आपराधिक कृत्य है।
अतः इन पर IPC की धारा 153 (A) 295 (A) 505 (2) सहपठित्त धारा 34, 120 B के तहत दंडनीय धारा है इनके ख़िलाफ़ अपराध पंजिबद्ध करने की मांग की है।

