23-April-2020


बेकिंग मुनादी:- विश्रामपुर में भी रिपब्लिक टीवी न्यूज़ चैनल के एडिटर समेत दो अन्य चैनलों के रिपोर्टरों पर अपराध दर्ज करने हेतु सौंपा गया ज्ञापन



बिश्रामपुर मुनादी।।

पालघर महाराष्ट्र में हुई संतो की हत्या को लेकर टीवी चैनल के एक डिबेट कार्यक्रम में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर गलत आपत्तीजनक बयान बाजी करने एवं देश में धार्मिक उन्माद पैदा करने के मामले को लेकर आज सूरजपुर महिला कांग्रेस ने विश्रामपुर थाने में अर्णब गोस्वामी सहित दो अन्य चैनलों पर अपराध पर दर्ज करने हेतु ज्ञापन सौंपा।
उल्लेखनीय है कि रिपब्लिक टीवी न्यूज़ चैनल के एडिटर अर्णब गोस्वामी के द्वारा पूछता भारत के नाम से एक डिबेट कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें पालघर महाराष्ट्र में हुई संतों की हत्या के संबंध में डिबेट चलाया गया था। जिसमें भीड़ ने संतों की हत्या कर दी थी। जिस पर कार्यक्रम के एंकर अर्नब गोस्वामी ने कहा था की संतों की हत्या कर दी जाती है। सोनिया गांधी चुप क्यों है? क्या अगर मौलवी या पादरी की हत्या होती तो सोनिया चुप रहती? अभी देश में हंगामा कर देती सोनिया गांधी। क्या ऐसे में हिंदुओं को चुप रहना चाहिए? तुम इटली वासी सोनिया गांधी इटली में रिपोर्ट भेजेगी कि देखो मैंने महाराष्ट्र में सरकार बनवाकर हिंदू संतों की हत्या कर दी। उक्त आपत्तिजनक बयान बाजी एवं बातों को लेकर विरोध करते हुए आज सूरजपुर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीप्ति स्वांई के नेतृत्व में पीलखा नायब तहसीलदार गरिमा ठाकुर एवं विश्रामपुर थाना प्रभारी कपिल देव पांडे को ज्ञापन सौंप अर्णब गोस्वामी सहित, ए आर जी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं रिपब्लिक भारत टीवी के विरुद्ध धारा 153, 153a, 153b, 295a, 504 एवं 505 के तहत अपराध दर्ज करने के लिए शिकायत प्रस्तुत किया गया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा की पूरे देश को धर्म के आधार पर दंगा करने के लिए भड़काया जा रहा है। इससे पूरे देश में धार्मिक उन्माद पैदा हो रहा है हिंदू, मुस्लिम, व ईसाई धर्म के खिलाफ तनाव पैदा हो चुका है। जहां एक तरफ देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है वही दूसरी तरफ इस तरह से नफरत का वातावरण बनाया गया। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं मैं भी पूरे देश में रोष व्याप्त है। हमारी माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेसी खिलाफ ऐसे मानहानि वाले शब्द कहे गए जो यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। संकट की इस घड़ी में पूरा देश एकजुट होकर जूझ रहा है वहां इस प्रकार की घटिया मानसिकता के साथ धार्मिक उन्माद फैलाना अपराध की श्रेणी में आता है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष वीणा शर्मा, जिला सचिव सुषमा शर्मा, एल्डरमैन रंजू चौबे एवं जिला सचिव मधु राय शामिल रहे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News