23-April-2020


ऐसे भी जा रही है कोरोना मरीजों की जान, डॉक्टर हैरान, नहीं मिल पा रहा निदान, कहीं भी इसे पहचानना नहीं है आसान, पढिये पूरी खबर



कोरोना के कहर की मुनादी।।

कोरोना के चरित्र को समझने का प्रयास कर रहे डॉक्टर्स को रोज नए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारत में 80 प्रतिशत कोरोना मरीजों में इस बीमारी के लक्षण ही परिलक्षित नहीं होते, होते भी हैं तो बहुत कम। वहीं कोरोना से मारने वाले मरीजों के अध्ययन से भी अजीब बात सामने आई है कि अलग अलग मरीजों की मौत अलग अलग कारणों से हो रही है। जैसे किसी का फेफड़ा इन्फेक्टेड हो जाता है तो किसी का खून जम जाता है। डॉक्टर्स को समझ नहीं आ रहा है कि इससे निजात कैसे पाएं ?

ICMR इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार भारत में अभी तक पाए गए ज्यादातर।मरीजों में कोरोना के लक्षण ही नहीं दिखे। ऐसे मरीजों की संख्या 80 प्रतिशत है। ऐसे ही लोगों से अनजाने में कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। इनमें या तो बहुत कम लक्षण देखे गए हैं या बिल्कुल नहीं। 20 प्रतिशत केस ही माइल्ड होते हैं जिनमें 5 प्रतिशत क्रिटिकल होते हैं। जिनमें कोरोना संबंधी लक्षण नहीं होते उनसे ही कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता लव अग्रवाल ने इस मामले पर बताते हुए कहा कि दुनिया भर में केवल 15 प्रतिशत मामले ही ICU के लायक हैं जिनमे 5 प्रतिशत क्रिटिकल हो जाते हैं।

भारत में ज्यादातर क्रिटिकल मरीजों में सांस संबंधी समस्या हो जाती है जिससे उन्हें बचाने में मुश्किल आती है वही अमेरिका के कई जगहों पर कोरोना मरीजों में ब्लड क्लॉटिंग होने की बात सामने आई है। वाशिंगटन पोस्ट ने बताया है कि 10 ICU के प्रमुख अमेरिका के डॉक्टर क्रेग कूपरस्मिथ के अनुसार अब कई कोरोना मरीजों में खून जमने की शिकायत आ रही है जिससे उनकी मृत्यु हो रही है। हालांकि वे खून को पतला करने थीनर का भी इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन वह कारगर सिद्ध नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत ही मुश्किल यह है कि पता ही नहीं चल रहा कि आखिर कैसे कोरोना के कारण ब्लड क्लॉटिंग हो सकती है।

भारत में जहां कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 20471 हो गई है वहीं दुनिया भर में इसकी संख्या 25 लाख 10 हजार 177 हो गई है। भारत में मरने वालों की संख्या जहां 600 से पर हो गई है वहीं दुनिया भर इन कोरोना से मारने वालों की संख्या 1 लाख 72 हजार 241 हो गई है। कोरोना आये दिन अपना रंग बदलता नजर आ रहा है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News