23-April-2020


Munaadi Breaking - जब पुलिस ने परिजनों की तरह अर्थी को दिया कंधा, और पहुंचाया श्मशान, पत्नी ने दी मुखाग्नि, इस खबर के बाद धुल जाएंगे पुलिस के प्रति सारे शिकवे, पढिये पूरी खबर



रायपुर मुनादी।।

लॉक डाउन को कड़ाई से पालन कराने के लिए पूलिस भले ही सख्त हो गयी है और लोगों को घरों से नही निकलने के लिए कई तरह की सख्ती बरत रही है लेकिन इस बीच पूलिस कई ऐसे मानवीय कार्य भी कर रही है जिसकी जितनी प्रसंशा की जाय कम है।मानवीय कार्यों की श्रृंखला में आज पूलिस ने एक ऐसे नेक काम किये हैं जिसे जानकर आपको भी कोरोना वारियर्स पूलिस के जवानों पर गर्व होगा।


मामला रायपुर के गुढ़ियारी थाने का है। इस थाना क्षेत्र के जनता कॉलोनी क्वार्टर नम्बर 510 में रहने वाले 85 वर्षीय बज़ुर्ग सुरेश जोशी का गुरूवार को आकस्मिक निधन हो गया ।सुरेश जोशी दम्पत्ति निःसंतान है इनके क्वार्टर में इनके अलावे कोई नही रहता ।इनका एक भतीजा है जो कि नागपुर में है।इसलिए इनके देहांत के बाद इनके अंतिम संस्कार में जब दिक्कत आने लगी और इस बात की जानकारी गुढ़ियारी थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी को हुई तो उन्होंने थाने के जवानों को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के निर्देश दिए बल्कि अंतिम संस्कार की तैयारी भी पूलिस ने शुरू कर दी ।


थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी ने बताया कि मौके पर जवानों के साथ वो भी मौजूद थे । जवानों और कॉलोनी के कुछ लोगो की मदद से उनके शव को श्मशान घाट तक ले जाया गया ।खास बात ये कि घर के पुरुष सदस्य नही होने के चलते पूलिस के जवान उन्हें मुखाग्नि देने भी तैयार हो गए थे लेकिन बाद में मृतक जोशी की पत्नि ने पति को मुखग्नि दिया और पूरे विधि विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News