23-April-2020


जशपुर में …जब पकड़ में आया अधिकारी का झूठ तो अधिकारी ने कहा-जो करना है कर लो..सुनिये ऑडियो ,कैसे झूठ बोलते हैं अधिकारी और जब झूठ का खुलासा होता है तो……



जशपुर मुनादी।।

एक तरफ जहां लॉक डाउन के चलते आम जनता से लेकर खाश लोग तक परेशान हो गए हैं वहीं इन परेशानियों के बीच बिजली भी एक परेशानी का सबब बना हुआ है ।बिजली की दिक्कतों के अलावे जो दूसरी बड़ी दिक्कत ये भी है कि बिजली विभाग के अधिकारियों को आम जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नही है और अगर किसी ने उनसे सवाल कर दिये तो उनका जवाब जहर से कम नही होता।हम बात कर रहे है जशपुर जिले के नागलोक इलाके की ।जहां बुधवार दोपहर 3 बजे आये आंधी तूफान और ओलों की बारिश के बाद से ही बिजली गायब है और 24 घण्टे बीत जाने के बाद भी विभाग के के जे ई को यह नही पता कि बिजली में फाल्ट कहाँ है।पुछने पर अधिकारी झूठ बोलते नजर आए और जब उनका झूठ पकड़ा गया तो तिलमिला गए और कहने लगे जो करना है कर लो ।

https://youtu.be/zOm-r18_1pU


दरअसल ये जे ई साहब कोतबा के हैं और इनसे अंकिरा फीडर में बिजली बनाये जाने की जानकारी मांगी गई तो उन्होंने साफ झूठ बोल दिया कि 3 खम्भे गिर गए है जब इनकी झूठ पकड़ी गई तो बोले मैं नया नया आया हूँ ….








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News