23-April-2020


पूलिस -प्रशासन के साथ स्वयंसेवी संस्था भी पहुँची पहाड़ी कोरबाओं के गाँव ,घर घर जाकर दिए राशन और बांटे ….पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

कोरोना संक्रमण से आमजनों को निजात दिलाने और लॉक डाउन में राशन पानी की कमी से जूझ रहे पहाड़ी कोरवाओं को राशन पानी मुहैया कराने अब स्वयंसेवी संस्थाएँ भी सामने आ रही हैं ।जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र में बसे पहाड़ी कोरवाओ के गावों में आज पूलिस और प्रशासन के साथ सबयँ सेवी संस्था जीवन झरना भी पहुँची।जीवन झरना समिति , तहसील एवं पुलिस प्रशासन फरसाबहार के सहयोग से फरसाबहार अंतर्गत बिरहीपानी, बनमुंडा, केरवारजोर, जामटोली , माटीपहाड़छर्रा के 75 पहाड़ी कोरबा परिवारों को न सिर्फ राशन सामग्री बल्कि मास्क, सेनटाइज़र, साबुन एवं बच्चो को चॉकलेट बाँटा गया बल्कि तहसीलदार लक्ष्मण राठिया एवं थाना प्रभारी मारबल द्वारा समस्त परिवारों से अनावश्यक घर से न निकलने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने , नशा मुक्त रहने तथा घर के शौचालय का ही प्रयोग करने के बारे मे बताया गया !








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News