बलरामपुर मुनादी ।।
बलरामपुर- बलरामपुर वन मंडल के वन परिक्षेत्र बलरामपुर अंतर्गत शंकरपुर में अवैध लकड़ी रखे जाने की सूचना वन विभाग को मिली ।सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए संयुक्त वनमंडलाधिकारी एस.एल वर्मा के निर्देश पर वन परिक्षेत्र अधिकारी आर एस श्रीवास्तव के द्वारा दल बल के साथ शंकरपुर में आरोपी खुशहाल यादव पिता रामप्रीत यादव के यहाँ दबिश दिया गया।
लगभग 2 घण्टे तक चले सर्च अभियान के दौरान आरोपी के घर से साल चिरान 30 नग एवम पटरा 28 नग जप्त किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत मामला दर्ज किया गया है।वन विभाग के इस बड़े कार्यवाही से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है। इस पूरे कार्यवाही में वनपाल प्रमोद लकड़ा, हरिकिशोर पैंकरा, वन रक्षक उषा एक्का, सुदयश्री एक्का,रजनी लकड़ा,देवीलाल,रामदुलारे यादव सहित वन अमला सक्रिय रहा।

