रायपुर मुनादी।।
प्रदेश में लगातार कोरोना मरीज ठीक होते जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को भी दो और मरीजों का दुबारा टेस्ट नेगेटिव आया है। अब इन्हें शुक्रवार को AIIMS से डिस्चार्ज किया जाएगा। इन दो मरीजों के ठीक होने के बाद प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या मात्र 6 बची है। प्रदेश में कुल 36 मरीजों में कोरोना पाया गया था जिनमे 30 अबतक ठीक हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ धीरे धीरे कोरोना मुक्त होने की ओर अग्रसर है।

