रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी
राजपुर- नगर पंचायत राजपुर के अधिकारी कर्मचारियों के अड़ियल रवैये के कारण मटन मुर्गा मछली व्यापारियों के साथ साथ ग्राहको को भी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है लॉक डाउन के दौरान मुर्गा मटन मछली मार्केट का व्यापार लगभग माह भर बाद प्रारम्भ हो पाया लेकिन जिस स्थल पर मार्केट का चयन कर प्रारम्भ किया गया है वहाँ पर किसी भी प्रकार की पेय जल व प्रकाश की व्यवस्था नही की गई सिर्फ नगर के वार्ड क्रमांक 03 के शराब दुकान के बगल में स्थल चिन्हाकित करके व्यपारियो को स्थल आबंटित कर दिया गया है मटन मार्केट का अवलोकन करने के लिए वार्ड क्रमांक 06 के पार्षद जब स्थल पे पहुँचे तो वहाँ उपस्थित व्यपारियो ने अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराया पार्षद विश्वास गुप्ता सभी व्यापारियों को आश्वस्त कराया कि आप लोगो की समस्या निराकरण के सबंध में प्रयास करने की पूर्ण कोशिश की जायेगी।

