27-April-2020


पत्थर जैसे गिरे ओला, के घरों के छत धराशाई, पुलिस पहुंची मौके पर बांटा राहत सामग्री, ग्रामीणों ने कहा नहीं देखी थी ऐसी पुलिस



रायगढ़ मुनादी।।

अभी भी आम आदमी पुलिस और थाने से बचता है। उनके अंदर पुलिस का भय दिखता है लेकिन लॉक डाउन के इस समय पुलिस जो काम कर रही है इससे पुलिस की छवि काफी हद तक निखरी है। लॉक डाउन के दौरान मजदूरों और जरूरतमंदों में खाद्यान सामग्री का वितरण की बात हो या अब ओलावृष्टि से परेशान किसानों की राहत की बात, पुलिस एक कदम आगे आकर उनके हितों के लिए काम करती नजर आ रही है।

24 अप्रैल को थाना लैलूंगा के ग्राम करवारजोर एवं उसके आश्रित गांव में ओला वृष्टि होने से काफी घर क्षतिग्रस्त हो गए थे । घरो के छत पूरी तरह टूट गए जिससे गांव वाले काफी परेशान दिखे । स्थानीय प्रशासन के साथ पुलिस अधीक्षक रायगढ़, एसडीओपी धरमजयगढ़ तथा लैलूंगा, तमनार, घरघोड़ा, पूंजीपथरा थाना प्रभारियों द्वारा यहां पहुंचे । स्थानीय पुलिस द्वारा सबसे पहले इन गांवों में खाद्य सामाग्री एवं छत को ढकने के लिए पोलीथिन की व्यवस्था कर दिए ।

पुलिस अधीक्षक ने रविवार को इन गांव का दौरा कर गांववालों को और मदद पहुंचाने एवं छतों के लिए प्लास्टिक की चादरें व्यवस्था करने को कहा था । आज थाना प्रभारी लैलूंगा एवं तमनार द्वारा करीब 60 घरो को प्लास्टिक की चादरें उपलब्ध करायी गई हैं । इसके अलावा ग्राम चिराईखार के करीब 20 परिवार को सुखा राशन दिया गया है । स्थानीय पुलिस के साथ कई और सार्म्थयवान अपनी नेक कमाई का कुछ हिस्सा ऐसे सामाजिक कार्यो में लगा रहें है जो स्वागत योग्य है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News