रायपुर मुनादी।।
अब लॉक डाउन तोड़ना भी साहस भर काम हो गया है। रायपुर के एक युवक द्वारा अपने इसी साहसिक काम को फेसबुक में लाइव कर दिया। पुलिस ने जब उसके इस साहसिक कदम को लाइव देखा तो उसे थाने बुला लिया। पुलिस ने कहा कि हम तुम्हारे इस साहस से अभिभूत हैं इसलिए तुम हमारा मेहमान बन जाओ। उस युवक के साहस ने फिर सजा साथ छोड़ दिया। पुलिस ने न सिर्फ उस युवक को गिरफ्तार कर लिया बल्कि उसे कहा कि इस दृश्य का भी वह फेसबुक लाइव करे ताकि लोगों को पता चले कि पुलिस ऐसे दुःसाहसिक कामों का इनाम कैसे देती है। यही नहीं पुलिस ने उसका मोबाइल और कार भी जब्त कर लिया।

रविवार रात 10ः30 बजे अभिनय सोनी नामक व्यक्ति द्वारा नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से झुझने हेतु महामारी के कारण शासन द्वारा लाक डाउन एवं धारा 144 के निर्देश का उल्लंघन कर उक्त समय अपने वाहन कार क्रमांक CG 04 MB 1005 में मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित पिंटू ढ़ाबा में आकर खाना लेकर वापस जाते समय अपने द्वारा लिये गये खाना एवं अपने कृत्यों को फेसबुक एकाउंट में अपलोड कर लाक डाउन का उल्लंघन कर शासन के नियमों को अनदेखी कर चुनौती पूर्ण काम कर लेने संबंधी सूचना की तस्दीक करने पर आरोपी अभिनय सोनी पिता मथुरा सोनी उम्र 31 साल साकिन न्यू शांति नगर थाना सिविल लाईन रायपुर द्वारा लोक सेवक के प्रख्यापित आदेश की अवहेलना करने की अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 135/20 धारा 188 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन ठडॅ कार क्रमांक CG 04 MB 1005 एवं आई फोन मोबाईल जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की गई।

