28-April-2020


आसमानी आफत में भी डटे हैं जशपुर के अधिकारी !,कलेक्टर और इन अधिकारियों के लिए सांसद गोमती ने कह दी बड़ी बात ,कहा-जिले के सभी अधिकारी.....पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी//


एक महीने से भी ज्यादा दिनों से कोरोना वायरस के खिलाफ मोर्चा  खोलकर खड़े जशपुर जिला प्रशासन प्राकृतिक आपदा के साथ भी पूरी तरह मोर्चा खोलकर खड़ा हो गया है।3 दिन पहले जिले के कई इलाकों में हुई भारी ओलावृष्टि के चलते सैंकड़ो परिवारों के घर एवं फसलों के नूकसान के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह एलर्ट हो गया है और कलेक्टर के मातहत अदिकारियों ने राहत देने में पूरी ऊर्जा झोंक दी है।बहुत कम ऐसा देखने सुनने को मिलता है कि प्रशासन एक चमच के गिरने की आवाज पर भी हमे चौकन्ना दिखता है ।ऐसा जशपुर में देखने को मिल रहा है।शनिवार को आफत के रूप में बरसे ओला के चलते जब 2000 ग्रामीण किसानों के प्रभावित होने की खबर आई तो जिला प्रशासन के मुखिया याने कलेक्टर खुद ही जमीनी हकीकत जानने लक्जरी चारपहिया का मोह त्याग कर सीधे जमीन पर आ गए और एक एक प्रभावितों से मिलकर उनकी समस्या सुनी और उन्हें सम्बल भी दिया।        कलेक्टर ने बताया कि अभी प्रभावितों को चिन्हित करके सूची तैयार की जा रही है और उन्हें फौरन राहत देने का काम भी शुरू कर दिया गया है।उन्हीने "मुनादी डॉट कॉम "को बताया कि 1000 से 2000 परिवार आफती ओले की चपेट में आ चुका है ।सैंकड़ो घरों के बेतरह टूट जाने के कारण कई लोगो के पास रहने तक की समस्या सामने खड़ी हो गयी है उनके लिए तिरपाल के तात्कालिक इंतज़ाम किये जा रहे हैं ।जिन्हें एल्वेस्टस की जरूरत है उन्हें एल्वेस्टस मुहैया कराए जा रहे हैं साथ ही जिंनके घरों में रखे अनाज बुरी तरह से भीग गए प्रशासन उन्हें अनाज भी मुहैया करा रहा है। प्रशासन के इस कार्य को आगे बढाने के लिए कई मददगारों ने सहयोग के लिए हाथ बढाए हैं ।2 -3 बाद सभी को राहत मिलने शुरू हो जाएंगे ।       ओला प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावितो का जायजा लेने और प्रभावितो को राहत देने फरसाबहार के सीमाबारी ग्राम पंचायत पहुँचे फरसाबहार तहसीलदार लक्ष्मण राठिया ने बताया राहत कार्य मे किसी तरह की कोई कोताही  नहीं बरती जा रही है ।प्रभावितो को तात्कालिक राहत देने के अलावे प्रभावितों के मुआवजा प्रकरण भी तैयार किये जा रहे हैं जिसका बहुत जल्द भुगतान हो  जाएगा ।उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर के प्रशासनिक कर्मचारियों को प्रभावितो की सूची तैयार करने के काम मे लगाया गया है ।
     प्रभावितो से मिलने और उनकी क्षति का जायजा लेने रायगढ़ सांसद गोमती साय भी प्रभावित गांव का दौरा कर रही है ।उन्होंने मुनादी डॉट कॉम से चर्चा के दौरान ओला वृष्टि से प्रभावित ग्रामीणों की परेशानियों पर जहाँ चिंता जाहिर कर रही है वही प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा इस मौके पर किये जा रहै कार्यों की तारीफ भी कर रही है।सांसद ने कहा-कलेक्टर सहित जिले के सभी अधिकारी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है ओला प्रभावितो को बहुत जल्द राहत मिलना शुरू हो जाएगा ।प्रभावितों को राहत पहुंचाने में प्रशासन पूरी ईमानदारी से लगे है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News