28-April-2020


Munaadi breaking - अब एक प्रवासी मजदूर में भी पाया गया कोरोना, झारखंड का रहने वाला है मरीज मजदूर, क्वारंटाइन में ……….. पढिये पूरी खबर



रायपुर मुनादी।।

छ्त्तीसगढ़ में अब सरगुजा संभाग में एक कोरोना मरीज पाए जाने की पुष्टि हुई है। यह एक प्रवासी मजदूर है और लॉक डाउन के दौरान इसे झारखंड की सीमा पर प्रशासन द्वारा रोककर क्वारंटाइन किया गया था। बताया जाता है कि कोरोना पीड़ित मजदूर झारखंड के गढ़वा का रहने वाला है।

जब लॉक डाउन पूरे देश में लागू किया गया था उस समय कई प्रान्तों से मजदूर पैदल अपने अपने घरों के लिए निकल गए थे। लेकिन छत्तीसगढ़ की सीमा सील होने के कारण मजदूरों को यहां सीमा पर ही रोक दिया गया और उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया था। जब उनका सैंपल लेकर रायपुर भेज गया तो उसका रिजल्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News