28-April-2020


सूरजपुर में प्रवासी मजदूर में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जशपुर जिला प्रशासन अलर्ट , अब यहाँ भी शुरू होगा…….पढ़िये पूरी खबर



सूरजपुर/ जशपुर मुनादी।।

सूरजपुर के राहत शिविर में ठहराए गए मजदूरों में से एक मजदूर के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जशपुर के राहत शिविर में राजनांद गाँव से लाकर ठहराए गए 142 मजदूरो के भी सेंपल लिए जाने की तैयारी शुरू हो गयी है ।कल इन सभी मजदूरो के सेम्पल लिए जाएंगे ।आपको बता दें कि सूरज पुर में जिस प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया है उसे कुछ दिन पहले ही 97 मजदूरो के साथ सूरजपुर के एक शासकीय आश्रम में ठहराया गया गया था ।इनमें से एक मजदूर की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद सूरजपुर आश्रम में ठहरे सभी 96 प्रवासी मजदूरों के सेम्पल लिए जा रहे हैं वही इस खबर के आने के बाद जशपुर जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है और उन 97 प्रवासी मजदूरो के साथ वाले जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ठहराए गए 142 मजदूरो के सेम्पल लिए जाने की तैयारी शुरू हो गयी है ।हांलाकि डीपीएम ने बताया कि सभी 142 मजदूरो का पूर्व में ही रैंडम टेस्ट किया जा चुका है और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है

आपको बता दें कि सूरजपुर ,जशपर सहित सरगुजा के अन्य क्षेत्रों में ठहराए गए सभी प्रवासी मजदूर नागपुर में बन रहे एम्स अस्पताल में मजदूरी का काम करते थे।लॉक डाउन की घोषणा के बाद नागपुर से लौट रहे इन सभी मजदूरों को राजनांदगाँव में क्योरिंटीन में रखा गया था लेकिन कुछ दिन पहले राजनांदगाँव में क्योरोंटाईन में रखे गए सभी मजदूरो को प्रदेश के विभिन्न जिलों में शिफ्ट कर दिया गया था ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News