28-April-2020


Munaadi breaking- जिले भर के प्रवासी मजदूरों की होगी टेस्टिंग, एक मजदूर में कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के बाद अलर्ट मोड में प्रशासन



रायगढ़ मुनादी।।

अब जिले भर के तमाम प्रवासी मजदूर जो राहत शिविरों में रुके हुए हैं उनकी टेस्टिंग कराई जाएगी। रायगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ अधिकारी डॉ केशरी ने मुनादी को बताया कि अब हमारे पास रैपिड किट भी है ऐसे में जितने भी प्रवासी मजदूर हैं उनकी कोरोना टेस्टिंग की जाएगी। हालांकि इससे पहले क्लस्टर बनाकर इनकी टेस्टिंग की गई है।

दरअसल मंगलवार को सूरजपुर जिले के जजावल छात्रावास के राहत शिविर में रखे गए एक प्रवासी मजदूर में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ विभाग समेत पूरे प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

जिले के धर्मजयगढ़ में ज्यादातर प्रवासी मजदूर रैके गए हैं उनमें कुछ बाहर से वही आये हुए लोग हैं। ऐसे में वहां पर स्वास्थ विभाग का विशेष ध्यान होगा।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News