जशपुर मुनादी//
कोरोना संकट काल मे जशपुर जिले के बगीचा में परिवार सहायता योजना के तहत 23 पात्र महिलाओं को त्वरित तौर पर योजना का लाभ दिया गया है।बगीचा जनपद सीईओ विनोद सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान देश भर में हुए लॉक डाउन से जनमानस को उबारने सरकार की कई सारी योजनाएं संचालित हो रही हैं उन्ही योजनाओं के क्रम में मंगलवार को बगीचा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायतों की 23 महिलाओं जो परिवार सहायता योजना के तहत 23 महिलाओं को 20-20 हजार के चेक काटकर उन्हें चेक प्रदान किये गए । सीईओ ने बताया कि कोरोना संकट के दौरान इन राशि से इन्हें विशेष राहत मिलेगी क्योंकि जिन्हें यह राशि दी गयी है उनके घर मे कोई मुखिया नही है ।परिवार के मुखिया के देहांत होने पर शासन द्वारा उस परिवार को परिवार सहायता योजना के तहत मदद की जाती है।

देखिए सूची ,जिन्हें मिली सहायता……

