28-April-2020


Munaadi Big Breaking - एक कांस्टेबल सहित 9 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, सभी सूरजपुर के प्रवासी मजदूर के संपर्क में थे, रैपिड टेस्ट किट ……… पढ़िए पूरी खबर



सूरजपुर मुनादी।।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को एक प्रवासी मजदूर में कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद जब उसके संपर्क में आये लोगों का टेस्ट किया गया तो एक आरक्षक, जिसकी वहां ड्यूटी लगी थी, उसके समेत 9 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि यह परिणाम रैपिड टेस्ट किट का है और एक सैंपल रायपुर भेज जाएगा लेकिन इतनी संख्या में कोरोना मरीज पाए जाने पर हड़कंप मच गया है। इस आशय का ट्वीट बिलासपुर रेंज के आईजी दीपांशु काबरा ने भी की है।

इस परिणाम के बाद अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। कुल मरीजों की संख्या 46 जिसमें 33 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। सूरजपुर के प्रवासी मजदूर के बारे में बताया जाता है कि ये मजदूर नागपुर से आये थे। हालांकि इनके आये हुए लगभग एक माह हो गए थे। यहां 106 मरीजों को ठहराया गया था।

जजावल कैम्प में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 9 होने की जानकारी सामने आ रही है। इस संबंध में आईपीएस दीपांशु काबरा ने कुछ देर पहले एक ट्वीट किया है। जिसमें सूरजपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 9 होने की बात कही गई है। उन्हीने ट्वीट में यह भी लिखा है कि सभी संक्रमित व्यक्ति आज कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आये थे। इसमें एक पुलिस कांस्टेबल के भी संक्रमित होने की भी बात कही गई है।


यह ट्वीट सीधे तौर पर जजावल की ओर ही इंगित कर रहा है। जिला प्रशासन द्वारा बनाये गए राहत कैम्प में आज झारखंड का एक मजदूर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसकी जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर दीपक सोनी सहित पूरा प्रशासनिक अमला दोपहर से ही यहां मुस्तैद है। यहां पर दो छात्रावास में आश्रय दिए गए 97 मजदूर सहित यहां डयूटी में लगाये गए अधिकारी,पटवारी, सचिव व अन्य लोगों के रैपिड टेस्ट से जांच चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात तक यहां कलेक्टर दीपक सोनी व पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद है और चिकित्सा दल द्वारा इनका लगातार परीक्षण किया जा रहा है। इस बीच आईपीएस दीपांशु काबरा के ट्वीट के वायरल होते ही सनसनी फैल गई है। उनके ट्वीट के अनुसार इन 9 मरीजों में डयूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल भी है। अभी भी जजावल में पूरा अमला मौजूद है। इस बीच वस्तु स्थिति जानने के लिए अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास भी किया जा रहा है, परंतु संपर्क नहींहो पा रहा है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News