जशपुर मुनादी// जशपुर जिले के सिंगिबहार बैरियर पर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ।हंगामा तब हुआ जब एक महिला डबल सवारी बिना मास्क पहने बैरियर पार करके सिंगिबहार बस्ती जा रही थी।बैरियर पर तैनात महिला चिकित्सक ने जब महिला को डबल सवारी और मास्क नही लगाने के कारण जब उसे जाने से रोक दिया तो महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया और यहाँ काफी देर तक हंगामा होता रहा ।बाद में कुनकुरी एसडीओपी मनीष कुंवर को जब मामले की जानकारी हई तो एसडीओपी एक्शन में आये और हंगामा मचा रही महिला के विरुद्ध अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए
पढ़िये पूरी खबर
लॉक डाउन के दौरान लॉक डाउन का उलंघन करने वाली एक महिला के विरुद्ध जशपुर जिले के तपकरा थाना पुलिस ने शासकीय कार्य मे आधा उतपन्न करने का मामला दर्ज किया है।थाना क्षेत्र के सिंगिबहार नाका बैरियर में तैनात महिला चिकित्सक सुरेखा भगत की शिकायत पर पूलिस ने मामला दर्ज किया है।उक्त महिला किसी निजी न्यूज़ चैनल की पत्रकार बतायी जा रही है। तपकरा थाना प्रभारी बी एन शर्मा ने बताया कि आरोपी महिला सिंगिबहार नाका बैरियर से सिंगिबहार बस्ती जा रही थी ।लेकिन आरोपी महिला मास्क नही पहनी थी और एक बाइक पर दो लोग सवार थे इसलिए बैरियर पर तैनात महिला चिकित्सक ने इन्हें जाने से रोक दिया और फिर आरोपी महिला ने महिला चिकित्सक के साथ हुज्जतबाजी शुरू कर दी और बाद में मामला थाने पहुँच गया ।पूलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध धारा 186 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। इधर आरोपी महिला का कहना है कि वह निजी न्यूज़ चैनल की पत्रकार है।उसकी संस्था द्वारा दिए गए जनसंपर्क लेटर को जनसंपर्क कार्यालय जशपुर में वह पस्तुत करके वापस लौट रही थी और गाँव लौटने के क्रम में जव वह सिंगिबहार पहुँची तो वह अपने करीबी रिश्तेदार के घर सिंगिबहार जाने लगी लेकिन उसे डॉक्टर द्वारा जाने से मना किया गया बल्कि जिस रिश्तेदार के घर वह जा रही थी उस रिश्तेदार को भी उसे घर बुलाने मना कर दिया गया। बहरहाल,पूलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है ।

