29-April-2020


ब्रेकिंग् जशपुर:जशपुर में प्रवासी मजदूरो का शुरू हुआ रैपिड कोरोना टेस्ट,सीएमएचओ ने दी बड़ी जानकारी ,1-2घण्टे में ही…..पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी//

सूरजपुर में 1 कांस्टेबल सहित 10 प्रवासी मजदूरो में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जशपुर में ठहरे उन मजदूरो के साथियों के भी रैपिड टेस्ट शुरू कर दिए गए हैं।
जशपुर सीएमएचओ ने मुनादी डॉट कॉम को दूरभाष पर उपचारिक चर्चा में बताया कि सूरजपुर में राजनांद गाँव से लाकर ठहराए गए झारखण्ड के प्रवासी मजदूरो में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिले के आरा ,कांसाबेल,लुड़ेग,महादेव डाँड़ सेंटर में ठहराए गए सभी 142 मजदूरो का रैपिड टेस्ट रात से ही शुरू कर दिया है।अभी तक के रैपिड टेस्ट में आरा के राहत शिविर में ठहराए गए 42 मजदूरो का रैपिड टेस्ट किया जा चुका है और इस टेस्ट में सभी 42 प्रवासी मजदूरो के रिपोर्ट निगेटिव आये हैं जबकि अभी कांसाबेल ,लुड़ेग और महादेव डाँड़ में ठहराए गए सभी 100 प्रवासी मजदूरो के रैपिड टेस्ट किये जा रहे हैं जिनका रिपोर्ट 1 या 2 घण्टे में आ जाएंगे ।
सीएमएचओ ने बताया कि रात 12 बजे ही स्वास्थ विभाग की टीम आरा सेंटर पहुँच चुकी थी और रात में ही उनका टेस्ट कर लिया गया था।
आपको बता दें कि बीते 16 अप्रैल को राजनांद गाँव कोरोटाइन सेंटर में ठहराए गए प्रवासी मजदूरो को सूरजपुर और जशपुर के सेंटरों में ठहराया गया था








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News