29-April-2020


Munaadi Breaking - अब अन्य राज्यों में रुके छात्रों के लिए भो शुरू हुई कवायद, कलेक्टर ने जारी किया हेल्प डेस्क नंबर, यहां पालक देंगे बच्चों का डिटेल, पढिये खबर



रायगढ़ मुनादी।।

नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19)के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु वर्तमान में भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा 3 मई 2020 तक लॉकडाउन घोषित किया गया है एवं एडवायजरी किए गए है। कलेक्टर यशवंत कुमार द्वारा रायगढ़ जिला अंतर्गत ऐसे छात्र-छात्राएं जो देश के अन्य राज्यों में अध्यनरत है, उनके आपातकालीन आवश्यकता, भोजन एवं सुरक्षा के संबंध में शिकायत अथवा समस्याओं आदि के निराकरण हेतु कलेक्ट्रेट रायगढ़ के कक्ष क्रमांक 22 में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।

कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ युगल किशोर उर्वशा (मो.नं.91657-22700) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जो जिले से अन्य राज्यों में अध्यनरत छात्रों के सूचना के आधार पर वहां के जिला प्रशासन से समन्वय कर छात्रों के भोजन, सुरक्षा व अन्य व्यवस्था का प्रबंध करवाएंगे।


ऐसे छात्र-छात्राएं जो अन्य राज्यों में अध्ययनरत है, उनके माता-पिता, अभिभावक अपना आवेदन पत्र कलेक्ट्रेट रायगढ़ के कक्ष क्रमांक 22 तथा तहसील स्तर पर संबंधित तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन में छात्र का नाम , छात्र का मोबाईल नंबर , छात्र के अन्य राज्य में वर्तमान निवास का पूर्ण पता, अध्ययनरत संस्था का नाम , पिता/पालक का नाम , पिता/पालक का मोबाईल नंबर , पिता/पालक का पूर्ण पता ये जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही संबंधित अधिकारी से संपर्क कर के सूचना दे सकते हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News