29-April-2020


Munaadi Breaking:- जजावल राहत शिविर में 10 संदिग्ध मरीजों के मिलने के पश्चात भटगांव में दहशत... यहां भी प्रशासन ने किया सील।



सूरजपुर मुनादी।।

सूरजपुर जिले के जजावल राहत शिविर में ठहरे मजदूरों व अन्य लोगों सहित कुल 10 लोगों की रिपोर्ट संदिग्ध मिलने के बाद प्रशासनिक अमला हाई अलर्ट पर है। इसी बीच खबर यह भी आ रही है कि कुछ दिन पूर्व जजावल राहत शिविर से कुछ लोगों को भटगांव समेत अन्य जगहों पर भी शिफ्ट किया गया है। जिससे भटगांव में निवासरत लोगों के बीच खलबली मची हुई है। भटगांव राहत शिविर को भी प्रशासन के द्वारा सील कर दिया गया है। यहां पर आने जाने वाले लोगो पर बंदिशे लगा दी गई है।

भटगांव राहत शिविर में ठहरे प्रवासी मजदूर

विदित है कि सूरजपुर जिले के जजावल गांव के राहत शिविर में ठहराए गए एक प्रवासी मजदूर में कोरोना संक्रमण आने की खबर के उपरांत उसके संपर्क में आए लोगों की जांच देर शाम से शुरू कर दी गई है। जिसमें अभी तक के आए रैपिड टेस्ट में पुलिस आरक्षक सहित अन्य कुछ लोग सहित कुल 10 लोगों का सैंपल संदिग्ध पाया गया है। जिन्हें तत्काल प्रशासनिक अमला के द्वारा देेेेर रात एम्स रायपुर रवाना दिया गया है। इसी बीच सूरजपुर से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है कि इसमे से कुछ प्रवासी मजदूरों को हाल ही में भटगांव समेत अन्य जगहों पर राहत शिविर में क्वॉरेंटाइन किया गया है। जजावल राहत शिविर में प्रवासी मजदूरों समेत अन्य लोगो का रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने की खबर से भटगांव के नगरवासियों में दहशत का माहौल निर्मित हो उठा है। यहां के जनप्रतिनिधि समेत क्षेत्र के नगरवासियों के द्वारा भी अब मांग उठने लगी है कि प्रशासनिक अमला के द्वारा इन प्रवासी मजदूरों व इनके संपर्क में आए लोगो का सेंपलिंग कराई जानी चाहिए। इसी बीच सूत्रों से खबर मिल रही है कि भटगांव राहत शिविर को भी प्रशासन के द्वारा सील कर दिया गया है। यहां पर इनकी देखरेख में लगाए गए लोगों को भी अंदर जाने पर बंदिशें लगाई दी गई है।

एसईसीएल कर्मचारियों में दहशत का माहौल।

भटगांव स्थित राहत शिविर में जजावल से लाकर क्वॉरेंटाइन किए गए प्रवासी मजदूरों की खबर मिलने की सूचना पर एसईसीएल के कर्मचारियो व उनके परिवारों के बीच डर व दहशत का माहौल निर्मित होने लगा है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News