29-April-2020


बिग ब्रेकिंग जशपुर : अब जशपुर में भी एक प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव, यहां राहत शिविर में था मजदूर….पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

बड़ी खबर जशपुर से आ रही है ।बताया जा रहा है कि बीती रात से जारी राजनांदगाँव से जशपुर शिफ्ट कराए गए 142 प्रवासी मजदूरो में से लगभग सभी मजदूरो के रिपोर्ट निगेटिव आये है लेकिन लुड़ेग में रैपिड टेस्ट के दैरान उन्ही प्रवासी मजदूरो में से एक मजदूर को सस्पेक्टेड पाए जाने की खबर है ।सीएमएचओ जशपुर ने बताया कि बीती रात से ही कोरोना रैपिड टेस्ट शुरू कर दिया गया था जिसमे रात को ही आरा में ठहरे 42 मजदूरो की रिपोर्ट निगेटिव आयी थी।सुबह से महादेव डाँड़ ,लुड़ेग और कांसाबेल में ठहराए गए प्रवासी मजदूरो का रैपिड कोरोना टेस्ट शुरू कर दिया गया लेकिन इस रैपिड टेस्ट में 1 को छोड़ सभी मजदूरो के रिपोर्ट निगेटिव आये है जबकि 1 मजदूर कोरोना पोजिटिव पाया गया है।सीएमएचओ ने बताया कि उसका 3 बार टेस्ट किया गया और तीनों बार रिपोर्ट पॉजिटिव आया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News