29-April-2020


ब्रेकिंग् जशपुर: अब कलेक्टर का शुरू हुआ विरोध, कहा-प्रवासी मजदूरो को जशपुर भेजकर किया गया....मुखर हुए जिले के जनप्रतिनिधि ,देखिये वीडियो,सुनिये कलेक्टर को आखिर क्यों ....



जशपुर मुनादी।।

राजनांदगाँव से सूरजपुर शिफ्ट कराए गए मजदूरो में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जशपुर की सियासत गर्म हो गयी है।बताया जा रहा है कि राजनांदगाँव से मजदूरो को जशपुर में शिफ्ट करने से पहले जिले के जनप्रतिनिधियों की कोई राय नही ली गयी थी और जब सूरज पुर में उन्ही मजदूरो में कोरोना पॉजिटव केस आने शुरू हुए तो जिले के जनप्रतिनिधियों में काफी आक्रोश उतपन्न हो गया है ।हांलाकि अभी तक कोई भी जनप्रतिनिधि इस मामले में खुलकर सामने नही आये हैं लेकिन इनके इन जनप्रतिनिधियों के करीबी सूत्रों का कहना है कि उन मजदूरो को जशपुर जिले में शिफ्ट करने से पहले न तो किन्ही जनप्रतिनिधियों की राय ली गयी थी न ही उन्हें ये जानकारी दी गयी कि यहाँ 142 मजदूरो को शिफ्ट किया गया है।जानकारी ये भी मिल रही है कि 16 अप्रैल को जब मजदूरों को जशपुर जिले में शिफ्ट किये जाने की जानकारी कुनकुरी विधायक यू डी मिंज को मिली तो उन्होंने इसका सीधा विरोध कर दिया था और उनके विरोध के चलते कुनकुरी में शिफ्ट किये जाने वाले 42 मजदूरो को कुनकुरी में शिफ्ट न करके उन्हें जशपुर के आरा में शिफ्ट किया गया लेकिन इस बात की जानकारी भी जनप्रतिनिधियों को नही दी गयी ।सूरजपुर के जजावल में जब उन्ही मजदूरो में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने शुरू हुए तब पता लगा कि यहां भी 142 मजदूरो को ठहराया गया है।

https://youtu.be/V9R8DhFz9mc

विधायक यू डी मिंज ने मुनादी डॉट कॉम से चर्चा के दौरान बताया कि राजनांदगाँव से अन्य मेडिकल सुविधा वाले शहरो में शिफ्ट न करके मजदूरो को अनुसूचित जिला जशपुर में शिफ्ट किया जाना अत्यंत दुर्भगगयजनक है और इसके लिए राजनांदगाँव कलेक्टर जिम्मेदार है।राजनांदगाँव कलेक्टर जशपुर जिले में रह चुके हैं और उन्हें यहॉं की सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी है फिर भी अड़ियल रवैया अपनाते हुए मजदूरो को जशपुर भेज दिया गया जो कि सरासर गलत है और इसमें शामिल सभी अधिकारियो के विरुद्ध जाँच होनी चाहिए ।

यु डी मिंज ने कहा कि आखिर मजदूरो को जशपुर शिफ्ट करने से पहले जनप्रतिनिधियो की राय क्यों नही ली गयी जबकि लॉक डाउन के दौरान हर मसले पर जनप्रतिनिधियो की राय ली जा रही है लेकिन इस मामले में जनप्रतिनिधियो को अंधेरे में रखा गया ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News