पति की मौत के बाद ससुराल गयी महिला पर ससुराल वालों का टूटा कहर ,महिला,उसकी बेटी ओर भाई को लगे पीटने ,जान बचाकर किसी तरह मायके पहुँची महिला, एसपी की बताई पूरी बात,देखिये मारपीट का पूरा वीडियो

munaadi news image
July 31, 2022



पति की मौत के बाद ससुराल गयी महिला पर ससुराल वालों का टूटा कहर ,महिला,उसकी बेटी ओर भाई को लगे पीटने ,जान बचाकर किसी तरह मायके पहुँची महिला, एसपी की बताई पूरी बात,देखिये मारपीट का पूरा वीडियो

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। पति की मौत के बाद ससुराल में रह रही एक बेवा के साथ ससुराल वालों ने  जमकर मारपीट की ।ससुराल वालों ने इस कदर उसे पीटना शुरू कर दिया कि महिला जान बचाकर किसी तरह अपने मायके पहुँची और ससुराल वालों की क्रूरता का पूरा वृतांत जशपुर पुलिस को बताया। पीड़िता ने उसके साथ हुए मारपीट का video भी पुलिस को सौंपा है।


पूरा मामला अम्बिकापुर दरिमा थानान्यर्गत ग्राम करंजी का है। यहाँ शनिवार की शाम को एक महिला और उसके भाई को ससुराल वालों ने जमकर पिटाई कर दी। महिला अपने बच्चों और भाई के साथ किसी तरह जान बचाकर अपने गाँव तपकरा आयी और तपकरा पुलिस को लिखित में पूरा वृतांत बताया ।


दरअसल तपकरा की रहने वाली खुश्बू सोनी का 2012 में अम्बिकापुर करंजी के रहने वाले बजरंग सोनी के साथ शादी हुई थी । आज से 4 माह पहले महिला के पति बजरंग की किसी बीमारी से मौत हो गयी।पति की मौत के बाद महिला के ससुराल वालों ने उसके साथ बुरा बर्ताव करना शुरू कर दिया ।ससुराल वालों के बुरे बर्ताव से महिला तंग आ गई ।तंग आकर वह अपने मायके तपकरा आ गयी ।उसने अपने मायके में ही रहकर अपने पति के व्यवसाय को आगे बढाने का फैसला लिया और ससुराल में खुद के द्वारा संचालित दुकान का सामान लेने अपने भाई और 10 साल की बेटी के साथ ससुराल पहुँच गई।


वहाँ पहुंचकर जब पीड़िता अपने दुकान से सामान निकालने लगी तभी उसके ससुराल वाले आ गए और पीड़िता,उसके भाई और उसकी बेटी तक को पीटना शुरू कर दिया। ससुराल वालों ने यहां तक कि इन्हें पीटने के लिए गाव के 2 -3 लड़को को भी बुला लिया ।काफी देर तक इनके साथ हाथापाई और मारपीट होती रही बाद में इनके द्वारा 112 नम्बर पर फोन करके पुलिस को बुलाया गया ।मौके पर पुलिस पहुंची तब जाकर ये तीनो गाँव से सुरक्षित निकल पाए।किसी तरह ससुराल वालों के चंगुल से छूटकर गाव लौटी खुश्बू ने राविवार की सुबह तपकरा थाने में लिखित में पूरे मामले की शिकायत की है।

पीड़िता ने बताया कि पति की मौत के बाद उसके साथ ससुराल वालों ने जानवरो जैसा सुलूक करना शुरू कर दिया।बात बात में गाली और ताने के सिवाय उसे वहाँ कुछ नहीं मिलता ।उसने बताया कि पति के रहते पति के साथ ही वह गाव में मनिहारी दुकान चलाती थी। उसी दुकान का सामान के साथ उसने अपने मायके तपकरा में दुकान खोलने के उद्द्देष्य से  शनिवार को वयः अपनी 10 साल की बेटी और भाई शुभम के साथ पिक अप में बैठकर ससुराल करंजी पहुँच गई लेकिन जैसे ही वह खुद की दुकान में घुसी और सामान निकालकर पिक अप में लोड करना चाहा उसमें ससुराल वाले आ गए उसे। उसके भाई और उसकी बेटी को पीटना शुरू कर दिया । खुद से पीटकर जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने इन्हें पीटने के लिए 2-3लडको को भी बुला लिया और इन लड़को ने भी इन्हें पीटा ।

आखिर में ये तीनो काफी देर तक अपने पिक अप के भीतर खुद को लॉक कर लिया और पिक अप के भीतर से ही उन्होंने 112 को इसकी सूचना दी गयी।सूचना मिलने पर दरिमा थाने की पुलिस वहाँ जरूर पहुंची लेकिन वहाँ की पुलिस इनकी बात सुनने के बजाय इनको गाव से बाहर निकालने में लग गयी।


पीड़िता खुशबू सोनी ने जिले के एसपी और तपकरा थाना प्रभारी को आवेदन देकर ससुराल वालों से सुरक्षा की गुहार तो लगाई ही है साथ मे यह भी मांग किया है कि ससुराल में उसके पति और उसके खुद के द्वारा संचालित  दुकान का सामान उसे सौंवा जाय ताकि पति की मौत के बाद वह खुद और दोनो बच्चियों के भविष्य को संवार सके ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News