पत्नी का हत्यारा बीट गार्ड गिरफ्तार, खाना नही बनाने के चलते डंडे से पीट-पीटकर वारदात को दिया अंजाम.....पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
December 01, 2025



पत्नी का हत्यारा बीट गार्ड गिरफ्तार, खाना नही बनाने के चलते डंडे से पीट-पीटकर वारदात को दिया अंजाम.....पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। घरेलू विवाद के चलते डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी बीट गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है। 

Advertisement

Advertisement

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार थाना छाल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गंजाईपाली में 30 नवंबर की सुबह छाल पुलिस को सूचना मिली कि बीट गार्ड यादराम अजगल्ले ने अपनी पत्नी सोनतला अजगल्ले की डंडे से पिटाई करके हत्या कर दी। इस घटना की सूचना के बाद छाल पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के संबंध में ग्राम कुडूमकेला निवासी एवं परिक्षेत्र सहायक बनहर द्रोण डनसेना ने बताया कि उन्हें ग्राम बनहर से सूचना मिली थी कि घरेलू विवाद के दौरान बीट गार्ड यादराम अजगल्ले ने लकड़ी के डंडे से वार कर अपनी 31 वर्षीय पत्नी सोनतला को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Advertisement

Advertisement

छाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और तत्परता से आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में यादराम अजगल्ले ने स्वीकार किया कि 29 नवंबर की रात घर लौटने पर खाना बनाने को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। गुस्से में उसने घर में रखे बांस के डंडे और लकड़ी फारा से पत्नी के सिर और शरीर पर वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के मामले में पुलिस आरोपी यादराम अजगल्ले (38 वर्ष) के खिलाफ धारा 103(12) बीएनएस के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर घटना में प्रयुक्त डंडा सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य जप्त किए। आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया है। 



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News