Breaking jashpur स्वतंत्रता दिवस समारोह में जंतर-मंतर की झांकी ! स्कूलों छात्रों ने उठा दिया करप्शन और पेपर लीक का मुद्दा , पढिये पुरी खबर

munaadi news image
August 15, 2026



Breaking jashpur स्वतंत्रता दिवस समारोह में जंतर-मंतर की झांकी ! स्कूलों छात्रों ने उठा दिया करप्शन और पेपर लीक का मुद्दा , पढिये पुरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मूनादी ।। जिला मूख्यालय में मनाए जा रहे  स्वतंत्रता दिवस समारोह में उस वक्त सबका ध्यान एकबारगी ठहर  गया, जब सांस्कृतिक प्रस्तुति के जरिए स्कूली बच्चों ने देश के गंभीर और चर्चित  मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद कर दी।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

रणजीता स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह चल रहा था। मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बारी आई।और संत जेवियर स्कूल के बच्चों की प्रस्तुति शुरू हुई।लेकिन यह प्रस्तुति सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं थी।बच्चों के हाथों में उठे बैनरों पर लिखे संदेशों ने पूरे कार्यक्रम का रुख ही बदल दिया।

NEET पेपर लीक, भ्रष्टाचार और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई राष्ट्रीय  मुद्दों को लेकर बच्चों ने अपने अंदाज में विरोध दर्ज कराया।


खास बात यह रही कि यह प्रस्तुति उस समय हुई, जब समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे।उनके साथ पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनि भगत, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी समारोह में मौजूद थे।


बच्चों ने बिना किसी लंबे भाषण के सिर्फ अपनी प्रस्तुति और हाथों में उठे संदेशों के जरिए सवाल सामने रख दिए।स्वतंत्रता दिवस के मंच से बच्चों की यह आवाज वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई।


Advertisement

Advertisement

यानी देश की आजादी के जश्न के बीच बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से यह संदेश जरूर दिया कि आजादी सिर्फ जश्न मनाने का नाम नहीं, बल्कि अपने सवाल उठाने और बेहतर व्यवस्था की मांग करने की आजादी भी है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News