जशपुर मुनादी।। नारायणपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल की छात्रा की लाश मिली है । छात्रा का नाम ज्योति यादव पिता मदनमोहन यादव बताया जा रहा है । अभी तक छात्रा की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है ।
जानकारी के मुताबिक मृतिका लोयला इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा हैं। बीते 2 अप्रैल शाम करीब 4 बजे मृतिका के शव को नारायणपुर चारभट्ठी के एक खेत मे देखा गया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ लग गयी । नारायणपुर पुलिस भी मौके पर पहुँची । प्रथम दृष्टया जॉच में मृतिका के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए है। 3 अप्रैल को मृतिका के शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया लेकिन अभी तक यह स्प्ष्ट नही हो पाया कि उसकी मौत कैसे हुई।
आसपास के लोग हत्या का अंदेशा जता रहे है लेकिन शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए जाने से मामला पेंचीदा हो गया है ।