जशपुर मुनादी।। टेंडर और टेंडर के बीच का खेला, शायद यही परिणीति इस समय नगर पंचायत बगीचा की हो गयी है, और इस टेंडर का खेला के बीच अब भाजपा पार्षद ही यहां विरोध के स्वर तेज कर रहे हैं!
दरअसल बगीचा नगर पंचायत अपने टेंडर और और जोर जुगत को लेकर हमेशा से सवालों के घेरे में रहा है, अब एक नए टेंडर को लेकर विवाद की स्थिति ऐसी ही बनी है, कि भाजपा पार्षद संयुक्त संचालक को पत्र लिख कर टेंडर निरस्त करने की मांग करते दिखाई दे रहे हैं।
अगर टेंडर की बात की जाए तो शमशान घाट(मुक्ति धाम ) के विकास कार्य के सरकार ने 24 लाख कि स्वीकृति दी, स्वीकृति दी तो टेंडर निकला, टेंडर निकला तो प्रदेश भर के नगरीय निकाय पीडब्लूडी के एसओआर और उनके नियमो का निर्वहन करते नजर आते हैं, मगर यहां हो ऐसा रहा है, कि 24 लाख के कार्य के लिए 68000 की अमानत राशि मांग ली गयी, जो टेंडर नियमो के अंतर्गत 18000 होना था।
जिसको लेकर अब रार छिड़ गई है, और भाजपा के 4 बार के पार्षद रामनिवास गुप्ता संयुक्त सञ्चालक को पत्र लिखकर टेंडर निरस्त करने की मांग कर डाली है, जिसमे उन्होंने विशेष पूंजीपति ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने की बात कह रहे हैं।
अनौपचारिक रूप से कुछ भाजपा पार्षद यह बताने से भी नही चूक रहे , कि भाजपा से जुड़े लोगों को ही टेंडर प्रक्रिया से दूर रखने के लिए इस तरह का खेल लगातार खेला जा रहा है, और कांग्रेस से जुड़े लोगों कि इस तरह मनमाने क्लाज जोड़कर लागातार लाभान्वित किया जा रहा।
जिस कारण भाजपा के अंदर ही उठा पटक की स्थिति निर्मित होती दिख रही है, और ताजा स्थिति भाजपा पार्षद का यह पत्र यह बताने के लिए काफी है कि आखिर यहां चल क्या रहा है।