डेस्क मुनादी ।। अगर देखते ही देखते एक ही घर के 5 लोगों की लाश गिर जाए तो उस घर के हालात क्या होंगे अंदाजा लगाया जा सकता है।
बिहार के भागलपुर में कुछ ऐसा ही हुआ ।कुछ ही मिनटों में एक ही घर के 5 लोगों की लाशें गिर गई । दरअसल बिहार पुलिस में पदस्थ महिला सिपाही नीतू ने सास, और अपने 2 बच्चों को धारदार हथियार से मार डाला ।नीतू के पति पंकज ने उसी वक़्त नीतू की हत्या कर दी और ऐसा करके वह खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया ।
रिपोर्ट के मुताबिक पंकज ने सुसाईड करने से पहले एक सुसाईड नोट तैयार किया जिसमें उसने अपनी पत्नी नीतू का उल्लेख करते हुए उसका किसी अन्य सख्श के साथ अवैध संबंध होना बताया।उसने यह भी कबूल किया कि नीतू की हत्या उसने की क्योंकि वह उसके दो बच्चों और माँ का कत्ल कर दिया था ।
घटना के बाद पुलिस ने नीतू पंकज के साथ साथ उनकी 65 वर्षीय बुजुर्ग माँ आशा देवी,साढ़े 3 साल की बेटी श्रेया और साढ़े 4 साल के बेटे शिवांश के शवों को बरामद करके घटना की जाँच शुरू कर दी है ।