Breaking jashpurमुनादी डॉट कॉम की खबर का बड़ा असर, कोरोना का फर्जी टीकाकरण मामले में बडी कार्रवाई ,एसडीएम ने की कार्रवाई ,आगे की कार्रवाई ........

munaadi news image
August 21, 2022



Breaking jashpurमुनादी डॉट कॉम की खबर का बड़ा असर, कोरोना का फर्जी टीकाकरण मामले में बडी कार्रवाई ,एसडीएम ने की कार्रवाई ,आगे की कार्रवाई ........

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। टारगेट पूरा करने के चक्कर मे बगैर कोरोना टीका लगाए मोबाईल पर टीकाकरण का सक्सेसफुल मैसेज आने के मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है ।जानकारी के मुताबिक इस मामले को सामने आने के बाद स्वास्थ विभाग ज़िले के कोटिया में पदस्थ तीनो स्वास्थ कर्मचारियों के विरुद्ध बहुत जल्द कोई बड़ी कार्रवाई कर सकता है।


आपको बता दें कि कुनकुरी विकासखण्ड के कोटिया गाँव मे शुक्रवार को यह खबर आई कि इस गाँव मे 30 से 40 लोग ऐसे है जिन्होंने कोरोना का टीका ही नहीं लगाया और उनके मोबाईल में मैसेज आ गया कि आपका वैक्सीनेशन सफल हो गया।इसका खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों की शिकायत पर मामले की जांच करने स्वयं कुनकुरी एसड़ीएम रवि राही,जनपद सीईओ लोकहित भगत और जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव ग्राम कोटिया के उपस्वास्थ्य केंद्र पहुँचे। वहाँ ग्रामीणों ने शिकायत की तो पुष्टि की ही साथ ही साथ यह पदस्थ स्टाफ नर्सों ने भी कबूल किया कि टारगेट एचीव करने के चक्कर मे उनसे इतनी बड़ी गलती हो गयी है। इस खबर के सामने आने के बाद जहां जिले के स्वास्थ विभाग पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए है वही स्वास्थ विभाग इतनी बड़ी गलती करने वाले कोटिया उवस्वास्थ केंद्र में पदस्थ तीनो स्वास्थ कर्मचारियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।फिलहाल कुनकुरी एसडीएम के द्वारा कोटिया उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ 3 महिला स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी कर 24 घण्टे के भीतर जवाब माँगा गया है। कुमारी शिल्प स्वरूप मिंज,श्रीमती अनिता खलखो,और श्रीमती विनय प्रभा एक्का को एसडीएम ने नोटिस जारी कर 24 घण्टे के भीतर जवाब मांगा है।20 अगस्त को जारी नोटिस में एसडडीएम ने लिखा है कि कूल 73 लोगो का कोरोना टीकाकरण का पंजीयन किया गया था लेकिन उनमें केवल 33 लोगो का ही टीकाकरण किया गया बाकी 40 लोगो का टीकाकरण हुआ ही नही और पोर्टल में उनकी एंट्री कर दी गयी।


https://munaadi.com/news-details/Breaking-jashpur-Shocking-feat-of-health-department!-Coronas-booster-dose-was-put-in-the-mobile,-when-the-investigation-


दरअसल प्रशासन नहीं चाहता कि इस मामले में राजनीति तूल पकड़े और फिर स्वास्थ विभाग की प्रदेश स्तर पर किरकिरी हो ।क्योंकि जब यह मामला सामने आया तो मौके पर भाजपा नेता और जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव वहीं पर मौजूद थे ।उन्होंने मीडिया को बयान भी दिया है कि इस मुद्दे को आगे तक ले जाएंगे क्योंकि स्वास्थ विभाग आम लोगो की जान से खिलवाड़ रहा है ।टारगेट पूरा करने के चक्कर मे वैक्सीनेशन के फर्जी आंकड़े तैयार किये जा रहे हैं।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News