सुकमा मुनादी।। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बाढ़ प्रभावित सुकमा पहुंचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और राहत केंद्रों का निरीक्षण किया।


मुख्यमंत्री श्री साय सुकमा एवं जगदलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति की जानकारी लेंगे। इस दौरान वे बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर राहत एवं बचाव कार्यों तथा उनके लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी भी लेंगे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई, आज बाढ़ पीड़ितों से मिलने जा रहे हैं। बाढ़ की वजह से क्षतिग्रस्त हुए फसलों और मकानों का आंकलन कर मुआवजा दिया जाएगा।