रायगढ़ मुनादी।। 70 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले में धरमजयगढ़ पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण का खुलासा कर दिया। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चिकटवानी मुडापारा का है।
मिली जानकारी के अनुसार कल पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम चिकटवानी मुडाडीपा निवासी श्रीमती मेरीना लकड़ा (70 वर्ष) अपने घर में खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां मृतिका के सिर, माथे और कान के ऊपर गंभीर चोट के निशान मिले। साथ ही मृतिका की नातिन अगोस्टिना लकड़ा (10 वर्ष) भी सिर में गंभीर चोट लगने से बेहोश हालत में मिली, जिसे पुलिसकर्मियों एवं ग्रामीणों की मदद से तत्काल एंबुलेंस द्वारा उपचार हेतु सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना धरमजयगढ़ में धारा 103(1),109 BNS दर्ज किया गया ।
विवेचना के दौरान संदेह मृतिका के बेटे संदीप लकड़ा पर गया, जिसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल ग्राम चिकटवानी मुडाडीपा पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी संदीप लकड़ा पिता स्व. भीमा लकड़ा उम्र 37 वर्ष ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह ड्रायवरी का काम करता है। 05 बच्चे है जिसमें 03 लड़की एवं 02 लड़का है । इसकी लड़की क्रिटीवा का एक्सीडेंट में पैर टूटा था उसकी ईलाज करवाने में मेरी पत्नि, बेटी अगस्टीना लकड़ा, छोटा लड़का मनजीत लकड़ा और लड़की सेरेस्टिना के साथ 11 मई को मेडिकल कॉलेज रायगढ़ गये थे । वहीं रूक कर ईलाज करवा रहे थे । 14 मई को मेडिकल कॉलेज रायगढ़ से आयुष्मान कार्ड लेने तथा खाना बनाने के बर्तन एवं कम्बल लेने के लिये लड़की अगस्टीना के साथ बस में बैठकर रायगढ़ से धरमजयगढ़ आया ।
आरोपी तब से गांव में घूम घूम कर शराब पी रहा था जिसे उसकी मां मेरीना लकड़ा शराब पीने के लिये मना कि और डांटी एवं बोली कि मतवारी कर रहे हो तब मै घर से निकलकर बस्ती तरफ आ गया और फिर शराब पीकर आया फिर आक्रोशित होकर घर में रखे डंडा से अपनी माँ को सिर एवं कान के नीचे को ताबड़ तोड़ मारपीट कर रहा था उसी समय बेटी अगस्टीना बीच बचाव करने के लिये आई उसे भी जान से मारने की नियत से सिर में मारा ।
लकड़ी अगस्टीना अपनी जान बचाकर दूसरे घर में चली गई । आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी का डंडा को जप्त किया गया। आरोपी को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।