Breaking jashpur जिस पिकअप में फँसी है ड्रायवर की लाश उसी पिकअप में लग गयी आग,मची अफरा तफरी , पढिये पुरी खबर

munaadi news image
May 15, 2026



Breaking jashpur जिस पिकअप में फँसी है ड्रायवर की लाश उसी पिकअप में लग गयी आग,मची अफरा तफरी , पढिये पुरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मूनादी ।। पिकअप में फँसे ड्रायवर के शव को गैस कटर से काटकर बाहर निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया । गैस कटर से काटने के दौरान पिकअप में अचानक आग लग गई । पिकअप में आग लगते ही वहाँ अफरा तफरी मच गई ।


 बताया जा रहा है कि आस पास में पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर खड़ी गाड़ियों से लोगो ने पानी निकालना शुरू किया तब जाकर आग की लपट कम हो पाई । हांलाकि बाद में मौके पर फायर वीग्रेड बुला लिया गया है।

आपको बता दें कि नेशनल हाईवे 43 कुनकुरी के से आगे श्री नदी पूल के पास बीती रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर पूल के नीचे जा गिरी थी । पिकअप ड्रायवर की मौके पर ही मौत हो गई लेकिन उसका शव पिकअप में बुरी तरफ फँस गया।

 शुक्रवार की सुबह कुनकुरी पुलिस ने क्रेन की मदद से पिकअप को बाहर निकाल लिया और पिकअप में फँसे ड्रायवर के शव को गैस कटर से काटकर बाहर निकाला जा रहा था इसी दौरान पिकअप में आग लग गई ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News