Breaking Jashpur अभी अभी.....आम से लदा पिकअप हुई अनियंत्रित, कई फ़ीट नीचे पूल के नीचे जा गिरी, ड्रायवर का शव पिकअप में फँसा ,मौके पर पहुँची पुलिस

munaadi news image
May 15, 2026



Breaking Jashpur अभी अभी.....आम से लदा पिकअप हुई अनियंत्रित, कई फ़ीट नीचे पूल के नीचे जा गिरी, ड्रायवर का शव पिकअप में फँसा ,मौके पर पहुँची पुलिस

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मूनादी ।। बड़ी खबर जिले के कुनकुरी से आ रही है । कुनकुरी से लगे श्री नदी नेशनल हाईवे 43 पर बड़ा हादसा हो गया हैं।आम से लदा एक पिकअप श्री नदी के पास अनकंट्रोल होकर सीधे पूल के नीचे जा गिरा । पिकअप ड्रायवर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी लेकिन ड्रायवर का शव अभी भी पिकअप में बुरी तरह फँसा हुआ है जिसे निकालने की कवायद अभी भी जारी है।

   

जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात की है । पिकअप ओडिशा के संबलपुर से बलरामपुर जा रही थी ।इसी बीच ड्रायवर को झपकी लगी और पिकअप अनकंट्रोल होकर सीधे पूल के नीचे जा गिरी।

   

कुनकुरी पुलिस ने बताया कि उन्हें 4 बजे सुबह घटना की जानकारी मिली ।जानकारी मिलते ही कुनकुरी पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गई और क्रेन की मदद से सबसे पहले पिकअप को बाहर निकाला गया और अब ड्रायवर के फँसे हुए शव को कटर के सहारे काटकर बाहर निकाला जा रहा है। 

     

पिकअप मालिक का पता चल गया है।पिकअप बलरामपुर के राजपुर का बताया जा रहा है जबकि अभी तक ड्रायवर की पूरी शिनाख्ती नहीं हो पाई है


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News