शराब तस्करी का सरकारी कनेक्शन, गर्भवती महिलाओं के लिए जो वाहन था उसमें भर दिया शराब, अब जमकर राजनीतिक बवाल .......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
September 30, 2025



शराब तस्करी का सरकारी कनेक्शन, गर्भवती महिलाओं के लिए जो वाहन था उसमें भर दिया शराब, अब जमकर राजनीतिक बवाल .......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

राजनांदगाँव मुनादी।।  छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चलित राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा (NAS) 102 टोल फ्री महतारी एक्सप्रेस सेवा जो गर्भवती माता एवं बीमार नवजात शिशुओं के लिए नि:शुल्क सेवा जैसे वाहन को शराब तस्करों व्दारा अवैध शराब परिवहन में 16 पेटी महाराष्ट्र निर्मित शराब पकड़ायी है जहां एक ओर साय सरकार सुशासन की बात करते नहीं थकती है वहीं दूसरी ओर आज सरकारी वाहन जो गर्भवती महिलाओं की सेवा के लिये उपलब्ध रहती है उसी वाहन में अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही हो वह भी हिन्दुओं के पवित्र त्यौहार नवरात्रि के पावन पर्व पर जहां साय सरकार नवरात्रि पर अवैध शराब बेचने और पिलाने वालों पर ठोस कार्यवाही करने की बात करती है ।
वहीं छुरिया पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में बोलेरो वाहन का भी कहीं सरकारी संस्था में चलने का कोई जिक्र न होना सवालियां निशान दर्शा दिया है इससे पुलिस विभाग किसे बचाने में लगा हुआ है और क्यों यह समझ से परे है जिससे विश्वसनीय कार्यवाही पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है?
आपको बता दें सुत्रों से मिली जानकारी अनुसार दिन रविवार 28/9/2025 को 112 के विश्वसनीय सुत्र से मिली जानकारी कि खेडे़पार में किसी अन्य वाहन से महतारी एक्सप्रेस 102 वाहन क्र. CG07CP3015 में शराब कि पेटी भरी जा रही है जिसके चलते मिले सुचना पर 112 पुलिस वाहन बम्हनी चारभांटा पहुंच महतारी एक्सप्रेस पर रेड कार्यवाही कि गई जो लगभग 9.45 बजे के आसपास आ रहे 102 बोलेरो वाहन को रुकवाने पर वाहन में भरे 16 पेटी देशी दारु महाराष्ट्र निर्मित को जप्त किया गया व चालक इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू को मौके से गिरफ्तार किया गया व एक युवक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला हालांकि पुछताछ में पता चल पायेगा कि यह महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब का परिवहन इस सरकारी वाहन पर कबसे किया जा रहा था व किसके कहने पर लाया जा रहा था और कहां छोड़े जाना था यह जांच में स्पष्ट हो पायेगा।
कांग्रेस पूर्व विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी चन्दू साहू को जैसे ही यह बात पता चली वे सीधे पुलिस थाने छुरिया पहुंची और मामले की पतासाजी की उन्होंने पाया कि महतारी वंदन एक्सप्रेस (102 ) में शराब की तस्करी की जा रही थी वे सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया पहुंची वहां बीएमओ को नदारद पाया श्रीमती छन्नी साहू अपने साथियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया के सामने धरने पर बैठ गयीं और नारे बाजी करते हुये छ.ग. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कोसने लगी और इस तरह से सरकारी वाहन में अवैध शराब तस्करी को विष्णु भोग बताते हुये नवरात्रि पर्व पर इस तरह का काम करके हिन्दु धर्म की भावनओं को ठेस पहुंचाने पर बहुत कोसा वैसे भी हमेशा हर समस्या में तत्पर रहने वाली कांग्रेस पूर्व विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी चन्दू साहू अपनी सक्रियता के लिये अलग ही पहचान बना चुकी हैं। आज के इस अवैध शराब के प्रकरण पर चुटकिया लेते हुये  महतारी एक्सप्रेस 102 में महाराष्ट्र निर्मित संतरी (शराब ) की डिलीपरी हुआ संतरी का बाप बनने पर भाजपा सरकार को बधाई।

सुरेन्द्र सिंह भाटिया उर्फ रोमी भाटिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया के सामने यह स्वीकार किया कि इस तरह से सरकारी वाहन में अवैध शराब की तस्करी होने के पीछे यहां के बीएमओ का हाथ है इस प्रकार के गलत कार्य करने के लिये बीएमओ छुरिया को दोषी मानता हूं और इस पर कानूनी तौर पर जो भी सजा होगी उसे कराने में उनका पूरा सहयोग रहेगा। वैसे भी देखा जाय तो छुरिया बीएमओ हमेशा लापरवाही भरा कार्य करते रहते हैं। यह बीएमओ पूरी तरह से भ्रष्ट है पूर्व में भाजपा सरकार ने इस बीएमओ का तबादला बस्तर करवा दिया था तो यही कांग्रेस सरकार के राज में कोर्ट से स्थगन आदेश लाकर छुरिया में अपना कार्यालय बनाया रखा है।

वर्तमान खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने महतारी वंदन एक्सप्रेस 102 मे महाराष्ट्र निर्मित शराब की 16 पेटी मिलने पर साय सरकार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुये कहा कि हम रणनीति के तहत इस पर बात करेंगे और विधानसभा में सरकार को घेरेंगे और पूछेंगे कि इस तरह की अनहोनी घटना कैसे हो रही है। इसका जवाब साय सरकार को देना पड़ेगा। श्री साहू ने अपने साथियों सहित इस होने वाली अनहोेनी घटना से नाराज होकर साय सरकार को बहुत कोसा और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करने की भी बात कही।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News