महिला क्रिकेट में रचा गया इतिहास, 47 साल बाद भारत ने जीता वूमेन क्रिकेट वर्ल्ड कप, देश भर में जश्न का माहौल, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
November 03, 2025



महिला क्रिकेट में रचा गया इतिहास, 47 साल बाद भारत ने जीता वूमेन क्रिकेट वर्ल्ड कप, देश भर में जश्न का माहौल, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

डेस्क मुनादी ।। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 47 वर्षों के लंबे इंतज़ार को खत्म करते हुए इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने आईसीसी वूमेन क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार इस प्रतिष्ठित खिताब पर कब्ज़ा जमाया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट ने एक नया अध्याय लिखा है, जिसने पूरे देश को गर्व से भर दिया है।

फाइनल मुकाबले में भारत का दबदबा

मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 298 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की सलामी बल्लेबाज़ शैफाली वर्मा ने शानदार 87 रन (78 गेंद) की पारी खेली, जबकि स्मृति मंधाना ने 45 रन का योगदान दिया।

मध्यक्रम में हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 63 रन जोड़े और टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने 32 रन बनाते हुए अंत में तेज़ रन जोड़े और गेंदबाजी में भी दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement