रायगढ़ मुनादी।। उत्तम इंटरनेशनल स्कूल, रायगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत विद्यालय के नव-निर्वाचित छात्र संसद (Student Council) के लिए भव्य एवं गरिमामयी "अलंकरण समारोह" (Investiture Ceremony) का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव-नियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को उनके कर्तव्यों व उत्तरदायित्वों की शपथ दिलाकर उनमें नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करना था।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि भोजराम पटेल , पूर्व जिला समन्वयक एन एस एस, स्कूल के चेयरमैन गौतम चौधरी, डायरेक्टर संजय चौधरी, विशेष अतिथि डॉ गोमती सिंह, अम्बुज प्रकाश, सुश्री नम्रता जलछत्री, एडमिनिस्ट्रेटर गोपाल श्रीवास, को-ऑर्डिनेटर सुश्री जूली केशरवानी एवं कार्यक्रम प्रभारी (In-charge) सुश्री गरिमा शर्मा द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात स्टूडेंट्स एवं संगीत प्रभारी कमल जी के द्वारा सरस्वती वंदना, राजकीय गीत एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया! स्टूडेंट्स के द्वारा मार्च पास्ट का बहुत ही अद्भुत नजारा देखने को मिला।
मुख्य अतिथि भोजराम पटेल ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उपस्थित सभी नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नेतृत्व का अर्थ केवल अधिकार पाना नहीं, बल्कि पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्तम इंटरनेशनल स्कूल नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनके भीतर छिपी नेतृत्व प्रतिभा को निखारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिक्षा के साथ-साथ छात्रों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास ही संस्था का एकमात्र ध्येय है।
संस्था के चेयरमैन गौतम चौधरी ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के छात्र ही कल के देश निर्माता हैं। यह समारोह हमारे विद्यार्थियों को भविष्य का एक जिम्मेदार नागरिक और कुशल मार्गदर्शक बनाने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।
इस गरिमामयी कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा की जानकारी, एडमिनिस्ट्रेटर श्री गोपाल श्रीवास द्वारा किया गया। श्री संजय चौधरी जिनके द्वारा समय की महत्ता और विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन के महत्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी छात्र प्रतिनिधियों को निष्पक्षता से कार्य करने की सीख दी।
डॉ गोमती सिंह जी ने संपूर्ण शपथ ग्रहण सत्र का सफल समन्वय किया। उन्होंने मुख्य अतिथि के द्वारा नव-निर्वाचित हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कप्तानों और अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें विद्यालय की गरिमा को सदैव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
इस पूरे भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने और इसे सुचारू रूप से क्रियान्वित करने में कार्यक्रम प्रभारी (In-charge) सुश्री गरिमा शर्मा की मुख्य भूमिका रही। उन्होंने बेहद कुशलता के साथ संपूर्ण कार्यक्रम की कमान संभाली और विद्यार्थियों के मार्च पास्ट से लेकर बैज अलंकरण की पूरी प्रक्रिया को अनुशासित ढंग से संपन्न कराया। डांस टीचर के सफल अभ्यास से स्टूडेंट्स के द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन सुश्री गरिमा शर्मा , सुश्री गरिमा शर्मा के द्वारा किया गया , कार्यक्रम के समापन पर कॉर्डिनेटर जुली केशरवानी ने विद्यालय प्रबंधन और सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
इस गरिमामयी समारोह को पूर्णतः सफल और प्रभावी बनाने में स्मिता सक्सेना मैडम, स्कूल के वरिष्ठ शिक्षकों, प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा समस्त कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं पूरी तत्परता, उत्साह और अपनी विशिष्ट अनुशासित वेशभूषा में उपस्थित रहे।