फिर से उड़ गई सबकी नींद ! फिर से लौट आया खौफनाक साया ! फिर दोहराई जा रही है 2 साल पुरानी कहानी , कौन है वो ?

munaadi news image
July 17, 2026



फिर से उड़ गई सबकी नींद ! फिर से लौट आया खौफनाक साया ! फिर दोहराई जा रही है 2 साल पुरानी कहानी , कौन है वो ?

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मूनादी ।। तपकरा में फिर लौट आया है वो साया!2 साल पहले जिसने पूरे गांव की नींद उड़ा दी थी  क्या वही कहानी फिर दोहराई जा रही है?


झारखंड और ओडिशा की सीमा से लगे जशपुर जिले के तपकरा में एक बार फिर चोरों ने दस्तक दे दी है।


दरअसल तपकरा में आज फिर चोरों ने एक सरकारी शिक्षक के सूनसान घर मे घुसकर लाखों के जेवर और नकदी हजारों रुपये लेकर फरार हो गए। शिक्षक रथयात्रा पूजा के चलते छुट्टी में अपने गांव अंकिरा गए थे । सुबह सुबह जब वापस घर लौटे तो देखा कि घर के बाहर का दरवाजा अंदर से बंद है और ताला टूटा हुआ है ,पीछे के रास्ते से घर गए तो देखा पीछे का दरवाजा खुला है और सामान ,आलमारी बक्सा सब के सब बिखरे पड़े हैं। शिक्षक विजय साव ने बताया कि तकरीबन ढाई लाख के जेवर और नकदी तकरीबन 40 हजार की चोरी हुई है।


सिर्फ एक सप्ताह में तीन घरों के ताले टूट चुके हैं और हैरानी की बात यह है कि तीनों घर शासकीय कर्मचारियों के हैं।

क्या चोर सरकारी कर्मचारियों को ही निशाना बना रहा है?

या फिर इसके पीछे कोई ऐसी साजिश है, जिसका राज अभी खुलना बाकी है?

तपकरा के लोगों की बेचैनी इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि दो साल पहले भी इसी गांव में एक शातिर चोर ने 20 से ज्यादा घरों को निशाना बनाया था।हर चार दिन में एक नई चोरी लाखों का सामान गायब और पूरा गांव दहशत में।बाद में पुलिस ने जिस चोर को पकड़ा  वह कोई बाहरी नहीं, तपकरा का ही रहने वाला निकला।

अब दो साल बाद फिर वही पैटर्न  वही तरीके और फिर शुरू हो गई चोरियों की नई वारदातें।आखिर कौन है यह नया चोर?क्या पुराना गिरोह फिर सक्रिय हो गया है?

या तपकरा में कोई नया "मास्टरमाइंड" उतर चुका है?

जब तक इन सवालों का जवाब नहीं मिलता तब तक तपकरा की रातें शायद यूँ ही जागती रहेंगी।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News