Munaadi Big Breaking भीषण सड़क हादसा — अंधेरे में खड़े ट्रेलर से टकराई गाड़ी, 15 की मौत, 2 गंभीर घायल, धार्मिक यात्रा पर ......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
November 03, 2025



Munaadi Big Breaking भीषण सड़क हादसा — अंधेरे में खड़े ट्रेलर से टकराई गाड़ी, 15 की मौत, 2 गंभीर घायल, धार्मिक यात्रा पर ......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

डेस्क मुनादी।। राजस्थान के जोधपुर जिले के फलोदी क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा फलोदी-रामदेवरा हाईवे पर हुआ, जब एक ट्रैवलर वाहन अंधेरे में सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और अधिकांश शवों की पहचान करना मुश्किल हो गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। फलोदी पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सभी मृतक जैसलमेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो धार्मिक यात्रा पर निकले थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेलर बिना किसी रिफ्लेक्टर या चेतावनी लाइट के सड़क किनारे खड़ा था, जिससे ट्रैवलर चालक उसे देख नहीं पाया। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फलोदी के एसडीएम और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायलों का इलाज जारी है।

राज्य सरकार ने इस भीषण हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है और अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News