पद्मश्री एवं द्रोणाचार्य सम्मानित डॉ. सत्यपाल सिंह करेंगे JSPS मेमोरियल स्कूल के विश्वस्तरीय खेल परिसर का मार्गदर्शन

munaadi news image
August 06, 2026



पद्मश्री एवं द्रोणाचार्य सम्मानित डॉ. सत्यपाल सिंह करेंगे JSPS मेमोरियल स्कूल के विश्वस्तरीय खेल परिसर का मार्गदर्शन

munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। देश के प्रतिष्ठित पैरा एथलेटिक्स कोच, पद्मश्री एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सत्यपाल सिंह ने JSPS Memorial School के आगामी विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना (स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर) के विकास और योजना निर्माण में मार्गदर्शक की भूमिका निभाने पर सहमति जताई है। यह विद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

डॉ. सत्यपाल सिंह भारत के सबसे प्रतिष्ठित पैरा एथलेटिक्स प्रशिक्षकों में गिने जाते हैं। उन्होंने पिछले दो दशकों से अधिक समय से वैज्ञानिक प्रशिक्षण पद्धति, अनुशासन और समर्पण के साथ देश को विश्वस्तरीय पैरा एथलीट तैयार किए हैं। वर्तमान में वे भारतीय पैरा एथलेटिक्स टीम के मुख्य कोच के रूप में कार्यरत हैं।

उनके मार्गदर्शन में भारतीय खिलाड़ियों ने 4 पैरालंपिक पदक, 6 विश्व चैंपियनशिप पदक और 18 एशियाई पैरा खेल पदक सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। भारतीय खेल जगत में उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2012 में द्रोणाचार्य पुरस्कार तथा 2025 में देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, डॉ. सिंह नए परिसर में विकसित होने वाले खेल संकुल की संपूर्ण अवधारणा, डिज़ाइन और खेल सुविधाओं के विकास को लेकर विशेषज्ञ सलाह देंगे। उनका अनुभव आधुनिक और उच्च स्तरीय खेल वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

विद्यालय का उद्देश्य विशेष रूप से आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर प्रदान करना है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। डॉ. सत्यपाल सिंह के मार्गदर्शन से स्कूल का खेल परिसर भविष्य के चैंपियन खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण केंद्र बनने की उम्मीद है।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि डॉ. सत्यपाल सिंह जैसे अनुभवी और सम्मानित प्रशिक्षक का सहयोग संस्थान के लिए गौरव की बात है। उनके मार्गदर्शन से तैयार होने वाला विश्वस्तरीय खेल परिसर क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को नई दिशा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगा।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News