आरएसपी की क्षमता 9.5 एमटीपीए तक बढ़ाई जाएगी: केंद्रीय इस्पात मंत्री

munaadi news image
November 19, 2025



आरएसपी की क्षमता 9.5 एमटीपीए तक बढ़ाई जाएगी: केंद्रीय इस्पात मंत्री

munaadi news image

Advertisement

Advertisement

राउरकेला सतीश शर्मा की मुनादी।। केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) देश के श्रेष्ठतम इस्पात संयंत्रों में एक बताते हुए कहा कि सरकार इसकी क्षमता को जल्द ही 9.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) तक बढ़ाने की योजना पर कार्य कर रही है।
इस्पात मंत्रालय का कार्यभार संभालने के पहली बार राउरकेला दौरे पर आए कुमारस्वामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विस्तार परियोजना के लिए आवश्यक सभी सहयोग केंद्र सरकार की ओर से प्रदान किया जाएगा। कुमारस्वामी ने कहा कि 1959 में स्थापित आरएसपी ने विभिन्न विस्तार चरणों के माध्यम से अपनी क्षमता को लगातार बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विस्तार देश की इस्पात उत्पादन क्षमता को 300 एमटीपीए तक पहुँचाने के प्रधानमंत्री के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विस्तार परियोजना से जुड़े भूमि मामलों पर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने बताया कि पुनर्वास पैकेज तैयार किया जा रहा है और ओडिशा के मुख्यमंत्री, मोहन चरण माझी के सहयोग से इन मुद्दों का समाधान सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया जाएगा।
दो दिन के दौरे पर आए कुमार स्वामी ने राउरकेला हाउस परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने इस्पात जनरल अस्पताल का भी निरीक्षण कर वहाँ उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
एक दिन पूर्व, 18 नवंबर की शाम को, उन्होंने आरएसपी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और संयंत्र की उपलब्धियों एवं संचालन व्यवस्था की सराहना की।

इस पत्रकार सम्मेलन में केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री, जुएल ओराम; सेल के सीएमडी, अमरेंदु प्रकाश; तथा आरएसपी के निदेशक प्रभारी, आलोक वर्मा मौजूद थे।




Advertisement

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News