जशपुर में मूख्यमंत्री- मूख्यमंत्री का सियासी अंदाज देखिये , इस काम के लिए जशपुर को चुना और जशपुर में किया क्योंकि इन्हें पता है .....पढिये रिपोर्ट

munaadi news image
June 27, 2022



जशपुर में मूख्यमंत्री- मूख्यमंत्री का सियासी अंदाज देखिये , इस काम के लिए जशपुर को चुना और जशपुर में किया क्योंकि इन्हें पता है .....पढिये रिपोर्ट

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। जिले के दौरे पर चल रहे सीएम भूपेश यहां की राजनीति को भांपकर घोषणाएं किये जा रहे हैं, वो ऐसा इसलिए हम कह रहे हैं कि यहां उन्होंने जिले के बगीचा में विशेष पिछड़ी जनजातियों के तृतीय और चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के रूप में 9623 शिक्षित युवक युवतियों को सीधे भर्ती से नियुक्त करने की घोषणा कर दी। 

Advertisement

Advertisement


हालांकि यह पूरे प्रदेश भर के पिछड़ी जनजातियों का आंकड़ा है, जिन्हें नौकरी दी जा रही है। और यह सर्वे किया है आदिम जाति कल्याण विभाग ने, जो पिछले कुछ महीनों से प्रदेश भर से पिछड़ी जनजातियों के पढ़े लिखे युवाओ का सर्वे कर रही थी।


मगर सीएम की राजनीतिक दूरदर्शिता देखिये कि इस घोषणा को करने के लिए प्रदेश भर में जशपुर जिले के बगीचा को ही चुना, क्योंकि उन्हें मालूम था कि यह वही धरती है जहां पिछड़ी जनजातियों के बहुलता है, जहां पहाड़ी कोरवा और बिरहोर (PTG) जनजातियों का निवास स्थान है। और तो और वो भलीभांति जानते थे कि पिछले चुनावों में जिले से पहाड़ी कोरवाओं का भाजपा से विद्रोह ही जिले में कांग्रेस का परचम लहराने में अहम भूमिका को अदा किया था।


Advertisement

Advertisement

सीएम ने यह भी बताया कि इन पिछड़ी जनजाति के युवाओं को नौकरी देने में 346 करोड़ 42 लाख 80 हजार रुपये व्यय होने का अनुमान है। फिलहाल यही कहा जा सकता है, जिले में सौगातों के साथ सीएम राजनीतिक दूरदर्शिता के साथ जनजातियों को साधने में भी कोई कोर कसर नही छोड़ रहे हैं।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News