रायगढ़ मुनादी।। शनिवार की सुबह से लापता युवक सार्थक वैष्णव का शव आज सुबह शहर के टीपाखोल डेम में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार तमनार का रहने वाला सार्थक वैष्णव पिता दिलीप वैष्णव शनिवार की सुबह अपने घर से निकला था लेकिन देर शाम तक अपने घर नही पहुंचा, ऐसे में परिजनों लापता बालक की पतासाजी में जुटे थे इसी बीच उन्हें सार्थक के मोबाईल का मास्ट लोकेशन पतरापाली इलाके में मिला, ऐसे में उसी क्षेत्र में लातपा युवक की पतासाजी की जा रही थी, इस दौरान टीपाखोल डेम के पास युवक की बाईक और चप्पल मिला। ऐसे में पानी में डूबने की आशंका को देखते हुए खोताखोरों की टीम बुलाकर डेम में युवक की पतासाजी की जा रही थी इसी बीच आज सुबह 10 बजे के आसपास सार्थक वैष्णव का शव गोताखोरों की टीम ने बरामद कर लिया।
बहरहाल घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची कोतरा रोड पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच के दौरान गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत होनंे की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।