पुलिस सबूत दिखाने जिंदा बम लेकर ही पहुंच गई अदालत, बीच में ही फट गया बम, 6 पुलिसकर्मी घायल, अब कोर्ट ने कहा.............पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
July 02, 2022



पुलिस सबूत दिखाने जिंदा बम लेकर ही पहुंच गई अदालत, बीच में ही फट गया बम, 6 पुलिसकर्मी घायल, अब कोर्ट ने कहा.............पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

डेस्क मुनादी।। सबूत के तौर पर अदालत में जिंदा बम ले जाना  पुलिस को भारी पड़ गया जब बम रास्ते में ही फट गयी और जो पुलिस टीम उसे लेकर जा रही थी उस टीम के 6 सदस्य घायल हो गए जिन्हें स्थानीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्र है यह बम अदालत नहीं पहुंच पाई। 

Advertisement

Advertisement


बताया जाता है कि एक बम विस्फोट मामले को लेकर शुक्रवार को पटना कोर्ट में बहस होनी थी जिसके लिए पुलिस ने बिना बम डिफ्यूस किये कोर्ट में बतौर सबूत दिखाने ले जा रही थी। बाद में कोर्ट में गांधी मैदान थाना की पुलिस ने बताया कि बम रास्ते में फ़ट गयी और 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने अदालत को यह भी बताया उन्हें बम डिफ्यूज करना नहीं आता है। 


इस मामले को लेकर सोशल मीडिया में बिहार पुलिस का बहुत मजाक उड़ाया जा रहा है। इस घटना का ट्वीट जनसत्ता के एक पत्रकार ने किया है जिसपर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। किसी ने यह भी पूछ दिया कि माननीय न्यायाधीश महोदय तो बच गए न ? और कई तरह की बातें पूछी जा रही है। 


Advertisement

Advertisement

दरअसल अदालत में इस तरह जिंदा बम सबूत के तौर पर नहीं ले जाया जाता। नियमतः पहले बम डिफ्यूज करने के बाद उसे कोर्ट में ले जाते हैं लेकिन बिहार पुलिस ने यह कहते हुए अपना हाथ खड़े कर दी कि उसे तो बम डिफ्यूज करना आता ही नहीं यह काम बम निरोधक दस्ता का है। 


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News