ये अजीब प्रदेश है ! ICU में भर्ती मरीज की आंखें कुतर गया चूहा ? जब मरीज के परिजनों ने किया हंगामा तो .............पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
November 18, 2024



ये अजीब प्रदेश है ! ICU में भर्ती मरीज की आंखें कुतर गया चूहा ? जब मरीज के परिजनों ने किया हंगामा तो .............पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

मुनादी डेस्क ।।आपको यकीन हो या ना हो लेकिन खबर यही है कि चूहे अब इंसानों के आँख भी कुतरने लगे है । बिहार की राजधानी पटना के एक अस्प्ताल में कुछ ऐसा ही वाकया सामने आया है जो लोगों को हैरान कर रहा है ।
  

Advertisement

Advertisement

दरअसल पटना के इस अस्प्ताल में गोली लगने से बुरी तरह घायल एक सख्श लाया गया था और ईलाज के दौरान इस अस्प्ताल में उसकी मौत हो गई । लेकिन हंगामा तब शुरू हुआ जब गोली लगने से घायल मरीज के मरने के बाद परिजनों को उज़की एक आंख गायब मिली । एक आंख गायब देखकर परिजन भड़क गए और अस्पताल में हंगामा करने लगे । परिजनों के भारी हंगामे के बाद अस्प्ताल प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को यह बताया कि आँख चूहे खा गए ।
   

Advertisement

Advertisement

चूहों के चलते आँख गंवा चुके मृतक   का नाम फंटूश कुमार बताया जा रहा है जो नालंदा का रहने वाला है ।

बहरहाल, अस्प्ताल के इस जवाब की चर्चा अब पूरे देश मे हो रही है और लोग चूहों के इस नए कारनामे से हैरान हैं ? इस खबर के सोशल मीडिया में आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं ।
    मतलब बिहार में गजब ही है. इतनी घटिया व्यवस्था कैसे हो सकती है?

अब जान लीजिए क्या हुआ है? नालंदा के रहने वाले फंटूश कुमार को गोली लगी थी। आनन फ़ानन में उन्हें पटना के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया कि फ़ंटूश की जान बच जाए. जो फ़ंटूश की जान नहीं बचाई जा सकी और इसके बाद जो हुआ वह बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगा नया कलंक है।

मरने के बाद फ़ंटूश की आंख ग़ायब थी। जिसपर परिवार के लोगों ने हंगामा किया। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि आंख चूहे खा गये।
देखिए वीडियो -


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News