रायगढ़ मुनादी।। विगत दिवस 15 अगस्त के पावन अवसर पर रामलीला मैदान स्थित जिले का अग्रणी शिक्षण संस्थान किण्डर वैली प्ले स्कूल का परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। खूबसूरत तिरंगे की आभा में सजे नन्हें कदम, हाथों में लहराते छोटे-छोटे तिरंगे और चेहरों पर देशप्रेम की चमक ने परिसर के माहौल को बेहद ही खुशनुमा बना दिया।



स्कूल डायरेक्टर श्रीमती रीनू थवाईत के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य समारोह में बच्चों ने फैंसी ड्रेस, नृत्य और लघु नाटक के माध्यम से राष्ट्रभक्ति की ऐसी यादगार अपनी प्रस्तुति दी जो उपस्थित हर के जेहन में मधुर स्मृति बन कर उतर गया।
दीप प्रज्वलन और ध्वजारोहण से प्रारंभ -कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर श्रीमती रीनू थवाईत ने महात्मा गांधी एवं अमर शहीद भगत सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। के साथ हुआ। इसके पश्चात उन्होंने तिरंगा फहराया व राष्ट्रगान की मधुर धुन के साथ पूरा परिसर वहीं वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों से परिसर गूंजायमान हो गया।
स्कूल की खूबसूरती ने मुग्ध किया मन - -
स्वतंत्रता दिवस महापर्व की खुशी में स्कूल को तिरंगे के तीन रंगों, गुब्बारों, अशोक चक्र, लाल किले और उड़ते जहाजों के कटआउट से खूबसूरत ढंग से सजाया गया था।वहीं प्रवेश द्वार पर बिछे लाल कालीन पर बच्चे अपने दोस्तों के संग सेल्फी खिंचवाते नजर आए। जिसे देखकर उपस्थित सभी लोगों का दिल हर्षित हो गया साथ ही स्कूल के सजावट की खूबसूरती ने सभी के मन को मुग्ध किया।
नन्हें फौजी ने मंच पर दिखाया साहस --
कार्यक्रम की सबसे भावुक प्रस्तुति रही जवानों पर आधारित लघु नाटक। फौजी की वर्दी में सजे नन्हें बच्चों ने सीमा पर तैनात सैनिकों के त्याग, साहस और समर्पण को अपनी मासूम अदाकारी से जीवंत कर दिया। इसके पश्चात देशभक्ति गीतों पर दिए गए नृत्यों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
तिरंगे के तीन रंगों में बंटे नन्हें समूह---
वहीं इस वर्ष बच्चों को नारंगी, सफेद और हरे रंग के तीन समूहों में बांटा गया। नारंगी कैप-सफेद पैंट, हरी कैप-सफेद पैंट और सफेद कैप-सफेद पैंट की थीम पर तैयार वेशभूषा के साथ हाथों में तिरंगा और गालों पर तिरंगे के रंग लगाए बच्चे आकर्षण का केंद्र बने।
फैंसी ड्रेस में दिखी विविधता - -
मंच पर कोई भगत सिंह बना तो कोई भारत माता, कोई मदर टेरेसा की साड़ी में दिखा तो कोई फौजी-पुलिसकर्मी की वर्दी में। इसके अलावा मोर, बाघ, कमल, आम और वटवृक्ष की वेशभूषा में आए बच्चों ने कार्यक्रम में प्रकृति और संस्कृति का रंग भी भर दिया।
इनका रहा योगदान - -


वहीं कार्यक्रम के समापन पर डायरेक्टर श्रीमती रीनू थवाईत ने सभी बच्चों को चॉकलेट वितरित कीं। चॉकलेट पाकर बच्चों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे। इस आयोजन को सफल बनाने में को-ऑर्डिनेटर नम्रता चौहान, शिक्षिका दिव्या यादव एवं समस्त स्टाफ सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।और डॉयरेक्टर श्रीमती रीनू थवाईत ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित तमाम विशिष्टगणों, अभिभावकों, स्कूल स्टॉफ के सभी सदस्यों व बच्चों के प्रति हृदय से आभार प्रकट करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।